लाइव न्यूज़ :

स्कूली छात्रों के शिक्षा के स्तर के आकलन के लिए 12 नवंबर को होगा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: November 6, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 6 नवंबर स्कूली छात्रों में शिक्षा के स्तर का आकलन करने के लिये राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 का आयोजन 12 नवंबर को किया जायेगा ।

शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 के तहत तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं 10वीं कक्षा के छात्रों के शैक्षणिक स्तर का आकलन किया जाता है। इस बार इसके संचालन में निजी स्कूलों को भी शामिल करने का निर्णय किया गया है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में इस वर्ष 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 733 जिलों में 1.23 लाख स्कूल हिस्सा ले रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने छात्रों के सीखने के परिणामों एवं उनकी क्षमता का आकलन करने के लिये मूल्यांकन ढांचा तैयार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह सर्वेक्षण केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित किया जायेगा ।

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण से छात्रों में सीखने से जुड़ी कमियों का पता लगाने और उसके अनुरूप शिक्षा नीति में जरूरी उपाए करने में मदद मिलेगी। इससे शिक्षा एवं अधिकारियों के क्षमता उन्नयन में भी मदद मिलेगी ।

राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण 2021 में केंद्र एवं राज्य सरकार के सरकारी विद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा निजी एवं गैर सहायता प्राप्त स्कूल शामिल होंगे। सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के अलावा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में निजी एवं गैर पंजीकृत स्कूलों को भी शामिल किया जाए ताकि छात्रों के सीखने के नतीजों के समग्र दृष्टिकोण का पता लगाया जा सके और एकीकृत राष्ट्रीय मानकों का विकास किया जा सके ।

मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी जिलों को एनसीईआरटी द्वारा विकसित ढांचे के अनुरूप तीसरी, पांचवीं, आठवीं एवं 10वीं कक्षा के स्तर पर सीखने के परिणामों, जनजातीय छात्रों की शैक्षणिक स्थिति सहित उपलब्धियों का आकलन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया