लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: मोदी

By भाषा | Updated: March 5, 2021 10:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राज्य की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए दूरदृष्टि, लोगों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के प्रति उनका जोर हम सभी को प्रेरित करता है। ओड़िशा की प्रगित के लिए किए गए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।’’

स्वतंत्रता सेनानी रहे बीजू पटनायक का जन्म ओड़िशा के कटक में पांच मार्च 1916 को हुआ था। वह दो बार ओड़िशा के मुख्यमंत्री रहे। वह दशकों तक कांग्रेस विरोधी खेमे के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे। वह ‘बीजू बाबू’ के नाम से लोकप्रिय थे।

ओड़िशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल की स्थापना उनके पुत्र नवीन पटनायक ने 1997 को अपने पिता के नाम पर की थी। बीजद का जनाधार ओड़िशा तक सीमित है और इसकी पहचान क्षेत्रीय दल के रूप में ही है। नवीन पटनायक वर्तमान में ओड़िशा के मुख्‍यमंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों