लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा की प्रगति के लिए ‘बीजू बाबू’ के प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व: मोदी

By भाषा | Updated: March 5, 2021 11:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ओड़िशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राज्य की प्रगति के लिए किए गए उनके प्रयासों पर देश को गर्व है।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बीजू बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। भारत के लिए दूरदृष्टि, लोगों के सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय के प्रति उनका जोर हम सभी को प्रेरित करता है। ओड़िशा की प्रगति के लिए किए गए उनके प्रयासों पर राष्ट्र को गर्व है।’’

स्वतंत्रता सेनानी रहे बीजू पटनायक का जन्म ओड़िशा के कटक में पांच मार्च 1916 को हुआ था। वह दो बार ओड़िशा के मुख्यमंत्री रहे। वह दशकों तक कांग्रेस विरोधी खेमे के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे। वह ‘बीजू बाबू’ के नाम से लोकप्रिय थे।

ओड़िशा की सत्ताधारी बीजू जनता दल की स्थापना उनके पुत्र नवीन पटनायक ने 1997 को अपने पिता के नाम पर की थी। बीजद का जनाधार ओड़िशा तक सीमित है और इसकी पहचान क्षेत्रीय दल के रूप में ही है। नवीन पटनायक वर्तमान में ओड़िशा के मुख्‍यमंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

भारतNCERT की कक्षा 7वीं की अपडेटेड टेक्स्टबुक में गजनी की क्रूरता शामिल

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

क्रिकेटटी20 विश्व कप 2026ः अब्दुल समद, बाबर आजम, उस्मान खान और नसीम शाह शामिल, कप्तान सलमान अली आगा ने कहा- अब कोई बदलाव नहीं...

स्वास्थ्यबिहार हेल्थ विभागः टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन, ठेले पर स्वास्थ्य सिस्टम, बिहार में आम बात?, आखिर क्यों स्वास्थ्य मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक थपथपा रहे हैं पीठ?

भारत अधिक खबरें

भारतजब वंदे मातरम् के 100 वर्ष हुए, तब देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था?, पीएम मोदी ने कहा-संविधान का गला घोंट दिया गया था, वीडियो

भारत‘अंग्रेजों ने बांटो और राज करो का रास्ता चुना’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-आजादी की लड़ाई, मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी, वीडियो

भारतवंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और हम सभी ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बन रहे हैं, लोकसभा में पीएम मोदी, वीडियो

भारतIndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

भारतमेरे सम्मानित प्रदेश वासियों?, सीएम योगी लिखी चिट्ठी, क्या है इसमें खास?, पढ़िए