लाइव न्यूज़ :

चिकित्सकों का ऋणी है राष्ट्र : कोविंद ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कहा

By भाषा | Updated: July 1, 2021 12:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान चिकित्सकों ने अपने कर्तव्यों से परे जाकर काम किया और राष्ट्र इन नि:स्वार्थ फरिश्तों का ऋणी है।

उन्होंने चिकित्सकों के समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाने का आह्वन किया।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘आईए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाते हैं जो रोगी का उपचार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देने वाले चिकित्सकों के समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करना होगा। कोविड-19 के काल में उन्होंने अपने कर्तव्यों से कहीं परे जाकर अपनी सेवाएं दीं। हम इन नि:स्वार्थ देवदूतों के कर्जदार हैं जिन्होंने हमारे जीवन को बचाने के लिए अपने जीवन खतरे में डाले।’’

हर साल एक जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि है। यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए