लाइव न्यूज़ :

जमानत के तीन सप्ताह बाद नताशा नरवाल ने तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मई जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय की छात्रा नताशा नरवाल ने रविवार को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के कारण नरवाल के पिता का निधन हो गया था और उनके अंतिम संस्कार के लिए अदालत ने उन्हें तीन सप्ताह की जमानत प्रदान की थी।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नरवाल रविवार को वापस जेल आ गईं।

उन्होंने कहा कि नरवाल को अगले दो सप्ताह के लिए पृथक-वास में रखा जाएगा और उनकी सेहत की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाद में नरवाल को अन्य कैदियों के साथ रखा जाएगा।

पिंजरा तोड़ अभियान की कार्यकर्ता नताशा नरवाल को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों से जुड़े मामले में पिछले साल मई में गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने नरवाल को उनके पिता के अंतिम संस्कार के लिए तीन सप्ताह की जमानत प्रदान की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल