लाइव न्यूज़ :

अजमेर में महिला ने दो पुत्री और एक पुत्र को लेकर कुएं में कूदी, सभी की मौत, जानिए कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2020 20:53 IST

राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से बीमार महिला ने ऐसा कदम उठाया। महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देचारों के शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास एक कुएं में मिले।नसीराबाद के चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गये हैं।विमला का पति खेती बाड़ी का काम करता है और उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे।

जयपुरः राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार थी। हालांकि जांच जारी है।

महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि रामसर निवासी एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ बुधवार को घर के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि चारों के शव बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास एक कुएं में मिले।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान विमला माली (30), उसकी पुत्रियों कोमल (07), राधिका (04), और ढ़ाई वर्षीय पुत्र छीतर के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि नसीराबाद के चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन के सुपुर्द कर दिए गये हैं।

उन्होंने बताया कि विमला का पति खेती बाड़ी का काम करता है और उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे। मीणा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। उन्होंने बताया कि मृतका के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उसके पति और ससुराल पक्ष से उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

महिला तीन साल की बेटी को लेकर चलती ट्रेन के आगे कूदी

संत कबीर नगर जिले के मगहर कस्बे के पास बृहस्पतिवार को एक महिला अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कथित तौर पर कूद गई। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने मगहर कस्बे के पास रेलवे लाइन पर मिले एक महिला और एक बच्ची के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले दयाराम यादव की पत्नी रिंकू (28) और उसकी तीन साल की बेटी के रूप में हुई। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रिंकू का दो दिन पहले अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

नोएडा में युवक ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की

नोएडा थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने पेड़ से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘थाना कासना क्षेत्र में रहने वाले यतेंद्र ने बुधवार को पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि यतेंद्र की 12 दिसंबर को ही शादी हुई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए