प्रख्यात लेखिका नासिरा शर्मा को मिलेगा वर्ष 2019 का व्यास सम्मान

By भाषा | Updated: November 6, 2019 13:54 IST2019-11-06T13:54:44+5:302019-11-06T13:54:44+5:30

डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने नासिरा शर्मा को पुरस्कार देने की घोषणा की.

Nasira Sharma to receive 'Vyas Samman 2019' | प्रख्यात लेखिका नासिरा शर्मा को मिलेगा वर्ष 2019 का व्यास सम्मान

नासिरा शर्मा प्रख्यात लेखिका हैं.

Highlights‘व्यास सम्मान’ की शुरुआत वर्ष 1991 में हुई थी।व्यास सम्मान के तहत चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और एक प्रतीक चिह्न दिया जाता है।

जानी-मानी लेखिका नासिरा शर्मा को वर्ष 2019 के ‘व्यास सम्मान’ के लिए चुना गया है। के के बिरला फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाला यह पुरस्कार 10 वर्ष की अवधि में प्रकाशित किसी भारतीय नागरिक की हिन्दी की उत्कृष्ट साहित्य कृति के लिए प्रदान किया जाता है। यहां मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि शर्मा को वर्ष 2014 में प्रकाशित उनके उपन्यास ‘कागज की नाव’ के लिए वर्ष 2019 का व्यास सम्मान दिया जाएगा।

यह निर्णय हिन्दी साहित्य के विद्वान डॉ. विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने किया। ‘व्यास सम्मान’ की शुरुआत वर्ष 1991 में हुई थी। इसके तहत चार लाख रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और एक प्रतीक चिह्न दिया जाता है।

Web Title: Nasira Sharma to receive 'Vyas Samman 2019'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे