लाइव न्यूज़ :

नासिक ऑक्सीजन रिसाव मामले में पूरी तरह जांच की जाएगी :टोपे

By भाषा | Updated: April 21, 2021 17:09 IST

Open in App

मुंबई, 21 अप्रैल महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि नासिक के एक निगम अस्पताल में ऑक्सीजन के रिसाव के मामले में यह पता लगाने के लिए पूरी तरह जांच की जाएगी कि क्या ऐसा लापरवाही की वजह से हुआ।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार नासिक के जाकिर हुसैन निगम अस्पताल में ऑक्सीजन रिसाव की वजह से आपूर्ति बाधित होने से अस्पताल में कम से कम 22 रोगियों की मृत्यु हो गयी।

टोपे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मृतकों में 11 पुरुष और 11 महिलाएं थीं और ये सभी वेंटिलेटर पर थे।

टोपे ने कहा, ‘‘बहुत भयावह घटना घटी है। यह नासिक नगर निगम द्वारा संचालित कोविड-19 अस्पताल है जहां 157 रोगियों को भर्ती कराया गया था जिनमें से 67 वेंटिलेटर पर थे।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘यह अभी पता लगाना है कि क्या ऑक्सीजन टैंक से रिसाव लापरवाही की वजह से हुआ था। घटना की पूरी तरह जांच की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।

टोपे ने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञों की राय भी लेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह