नासिक नगर निगम चुनावः उद्धव और राज ठाकरे को झटका, पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, पूर्व महापौर विनायक पांडे, यतिन वाघ, शाहू खैरे और संजय चव्हाण भाजपा में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2025 17:15 IST2025-12-25T17:13:04+5:302025-12-25T17:15:01+5:30

Nashik Municipal Corporation Elections: भाजपा में शामिल होने वाले जिस नेता को लेकर सबसे ज्यादा आश्यर्च जताया जा रहा है, वह हैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य महासचिव दिनकर पाटिल।

Nashik Municipal Corporation Elections Shock Uddhav Raj Thackeray former MNS MLA Nitin Bhosale Vinayak Pandey, Yatin Wagh, Shahu Khaire Sanjay Chavan join BJP | नासिक नगर निगम चुनावः उद्धव और राज ठाकरे को झटका, पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, पूर्व महापौर विनायक पांडे, यतिन वाघ, शाहू खैरे और संजय चव्हाण भाजपा में शामिल

Nashik Municipal Corporation Elections

HighlightsNashik Municipal Corporation Elections: भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।Nashik Municipal Corporation Elections: विधायक देवयानी फरांडे ने विनायक पांडे, यतिन वाघ और शाहू खैरे के पार्टी में प्रवेश का विरोध किया।Nashik Municipal Corporation Elections: समर्थकों और पार्टी के अन्य वफादारों ने पार्टी कार्यालय को घेर लिया और प्रदर्शन किया।

Nashik:महाराष्ट्र के नासिक जिले में नगर निगम चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना (उबाठा) के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें पूर्व मनसे विधायक नितिन भोसले, शिवसेना (उबाठा) के पूर्व महापौर विनायक पांडे, मनसे से पहले महापौर यतिन वाघ तथा कांग्रेस नेता शाहू खैरे एवं संजय चव्हाण शामिल थे।

भाजपा में शामिल होने वाले जिस नेता को लेकर सबसे ज्यादा आश्यर्च जताया जा रहा है, वह हैं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राज्य महासचिव दिनकर पाटिल। पाटिल एक दिन पहले ही राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी और शिवसेना (उबाठा) के गठबंधन का जश्न मना रहे थे। वह अपने बेटे और पूर्व पार्षद पत्नी लता पाटिल के साथ भाजपा मंत्री गिरीश महाजन की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए।

महाजन ने इस अवसर पर कहा कि लोग भाजपा की विचारधारा में भरोसा होने के कारण पार्टी से जुड़ रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी 122 सदस्यीय नासिक नगर निगम में 100 से अधिक सीटें जीतेगी। हालांकि, भाजपा की नासिक मध्य विधायक देवयानी फरांडे ने विनायक पांडे, यतिन वाघ और शाहू खैरे के पार्टी में प्रवेश का विरोध किया।

उनके समर्थकों और पार्टी के अन्य वफादारों ने पार्टी कार्यालय को घेर लिया और प्रदर्शन किया। फरांडे ने कहा एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "मैं आज वार्ड नंबर 13 में लोगों के प्रवेश का स्पष्ट रूप से विरोध करती हूं। मैं स्थापित लोगों के खिलाफ लड़ने वाले हिंदुत्व पार्टी के कार्यकर्ताओं का दृढ़ता से समर्थन करती हूं। चुनाव प्रमुख होने के नाते, मुझसे इस मुद्दे पर कोई सवाल नहीं पूछा गया है। जय श्रीराम।"

Web Title: Nashik Municipal Corporation Elections Shock Uddhav Raj Thackeray former MNS MLA Nitin Bhosale Vinayak Pandey, Yatin Wagh, Shahu Khaire Sanjay Chavan join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे