लाइव न्यूज़ :

नासिक : अस्पताल में हंगामा करने के आरोप में भाजपा के स्थानीय नेता पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:11 IST

Open in App

नासिक, 16 मई नासिक में पुलिस ने भाजपा के एक स्थानीय नेता पर सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और इसके कर्मचारियों पर हमला करने के लिए मामला दर्ज किया है। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि घटना नासिक रोड के बायटको अस्पताल में शनिवार की देर रात को हुई।

पुलिस ने भाजपा पार्षद सीमा ताजने के पति राजेंद्र ताजने के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ताजने के पिता की कोविड-19 के उपचार के दौरान पिछले दिनों इसी अस्पताल में मौत हो गई थी।

नासिक स्थानीय निकाय के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस बारे में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शिकायत के मुताबिक ताजने ने अपनी कार अस्पताल के शीशे के प्रवेश द्वार से टकरा दी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कर्मचारियों पर हमला किया और वहां एक रोगी के रिश्तेदार से गाली-गलौच की तथा उसे धमकी दी। बहरहाल, घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ।’’

पुलिस ने उस पर भादंसं की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल