लाइव न्यूज़ :

नसीरूद्दीन शाह के स्वास्थ्य में सुधार, अभी निगरानी में रहेंगे : अस्पताल

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:37 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई निमोनिया से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की हालत स्थिर बनी हुई है और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। अस्पताल सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिग्गज अभिनेता (70) को मंगलवार को खार के पी डी हिन्दुजा अस्पताल एवं चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र में भर्ती कराया गया था ।

अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक शाह को इस समय स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अभिनेता की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। उन्हें नियमित रूप से दवाईयां दी जा रही हैं और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं।

इससे पहले शाह की पत्नी एवं अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने बुधवार को पीटीआई-भाषा को बताया था कि अभिनेता के फेफड़ों में निमोनिया का हल्का संक्रमण है, जिसका वह इलाज करवा रहे हैं।

निशांत, जाने भी दो यारों, इजाज़त, बाज़ार, मासूम, मिर्च मसाला, ए वेडनेसडे और वेटिंग जैसी फिल्मों में नसीरूद्दीन शाह ने शानदार अभिनय के जरिए दर्शकों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाई है।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) और भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई)

के छात्र रह चुके शाह ने कर्मा, त्रिदेव, विश्वात्मा, चमत्कार, मोहरा, सरफरोश, द डर्टी पिक्चर, कृश और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा जैसी हिट फिल्मों में भी यादगार भूमिका निभाई है।

कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2020 में आई फिल्म ‘मी रकसम’ में देखा गया था, इसके अलावा अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रसारित वेब सीरीज बंदिश बैंडिट्स में भी उन्होंने अभिनय किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह