लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह की हालत में सुधार, शुक्रवार को अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 12:21 IST

Open in App

मुंबई, एक जुलाई जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की हालत अब स्थिर है और उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। उन्हें निमोनिया होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शाह को (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह कोविड-19 केन्द्र नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह के सचिव ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ‘‘ वह अब ठीक हैं। उन्हें कल छुट्टी मिल सकती है।’’

शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत’ से की थी और वर्ष 1970 और 80 के दशक में समानांतर सिनेमा की प्रभावशाली शख्सियत बन गए थे।

नसीरुद्दीन शाह ने ‘स्पर्श’ (1979), व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ (1983) और शेखर कपूर निर्देशित ‘मासूम’ और ‘मिर्च मसाला’ सहित कई यादगार फिल्मों में काम किया। शाह ने करीब 100 फिल्मों में काम किया है और उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें रंगमंच पर किए गए कार्यों के लिए भी जाना जाता है और वह ‘मोटले प्रोडक्शन’ के नाम से थिएटर ग्रुप भी चलाते हैं।

उन्होंने गत दो दशकों की कुछ सुपरहिट फिल्मों जैसे विशाल भारद्वाज की वर्ष 2009 में आई फिल्म ‘इश्कियां’, विद्या बालन अभिनीत ‘डर्टी पिक्चर’ और जोया अख्तर की फिल्म ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में भी काम किया है। शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा ‘मी रक़्सम’ में नजर आए थे।

वरिष्ठ अभिनेता दिलीप कुमार भी इसी अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos