लाइव न्यूज़ :

नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: June 30, 2021 15:47 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून जाने-माने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने बुधवार को बताया कि अभिनेता (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हुआ है और अभी उनका इलाज चल रहा है।

रत्ना पाठक शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि शाह को हल्का निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

नसीरुद्दीन शाह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1975 में श्याम बेनेगल की फिल्म ‘निशांत’ से की थी और वर्ष 1970 और 80 के दशक में समानांतर सिनेमा की प्रभावशाली शख्सियत बन गए थे।

उन्होंने ‘स्पर्श’ (1979), व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ (1983) और शेखर कपूर निर्देशित ‘मासूम’ और ‘मिर्च मसाला’ सहित कई यादगार फिल्मों में काम किया।

नसीरुद्दीन शाह ने करीब 100 फिल्मों में काम किया है और उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें रंगमंच पर किए गए कार्यों के लिए भी जाना जाता है और वह ‘मोटले प्रोडक्शन के नाम से थिएटर ग्रुप भी चलाते हैं।

उन्होंने गत दो दशकों की कुछ सुपरहिट फिल्मों जैसे विशाल भारद्वाज की वर्ष 2009 में आई फिल्म ‘इश्कियां’, विद्या बालन अभिनीत ‘‘डर्टी पिक्चर’ और जोया अख्तर की फिल्म ‘ जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ में भी काम किया है।

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आखिरी बार 2020 में ड्रामा ‘मी रक़्सम’ में नजर आए थे। उन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो श्रृंखला ‘बैंडिश बैंडिट्स’ में भी काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए