लाइव न्यूज़ :

‘चंद्रयान-2’ से नासा इंजीनियर प्रभावित, कहा- भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक ‘सीखने वाला अनुभव’ रहा

By भाषा | Updated: September 26, 2019 16:24 IST

नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला (जेपीएल) में कार्यरत एनी डेवरॉक्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल मिशन 2020 से जुड़ी अग्रणी उड़ान प्रणाली इंजीनियर हैं। डेवरॉक्स ने बुधवार को यहां अमेरिकन सेंटर में कहा, ‘‘भारतीय वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया। काफी अधिक सूचना जुटाई गई। ऑर्बिटर सफल रहा है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक सीखने वाला अनुभव है। हम विफलताओं से सीखते हैं।’’ डेवरॉक्स ने कहा कि यहां तक कि उनके पति भी उस दिन जेपीएल से भारत के ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर पर नजर रखे हुए थे।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ में यान प्रणाली से जुड़ी एक इंजीनियर ने कहा है कि हालिया ‘चंद्रयान-2’ मिशन भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक ‘‘सीखने वाला अनुभव’’ रहा है क्योंकि इसने चंद्रमा के बारे में काफी अधिक जानकारी जुटाने में इसरो की मदद की है।

नासा की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला (जेपीएल) में कार्यरत एनी डेवरॉक्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के मंगल मिशन 2020 से जुड़ी अग्रणी उड़ान प्रणाली इंजीनियर हैं। डेवरॉक्स ने बुधवार को यहां अमेरिकन सेंटर में कहा, ‘‘भारतीय वैज्ञानिकों ने बहुत अच्छा काम किया। काफी अधिक सूचना जुटाई गई। ऑर्बिटर सफल रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का सात सितंबर को तड़के चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के प्रयास के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। लैंडर के भीतर ही रोवर ‘प्रज्ञान’ बंद था जिसे चांद की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोग करने थे। यह पूछे जाने पर कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर के साथ क्या हुआ होगा, नासा की इंजीनियर ने कहा, ‘‘यह पता लगाना इसरो के वैज्ञानिकों का काम है कि क्या गड़बड़ी हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारतीय वैज्ञानिकों के लिए एक सीखने वाला अनुभव है। हम विफलताओं से सीखते हैं।’’ डेवरॉक्स ने कहा कि यहां तक कि उनके पति भी उस दिन जेपीएल से भारत के ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर पर नजर रखे हुए थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने संदेश भेजा, ‘‘अब मुझे यह दिखाई नहीं दे रहा।’’ उन्होंने कहा कि ‘चंद्रयान-1’ मिशन सफल रहा था जिसने चांद पर पानी की महत्वपूर्ण मौजूदगी की पुष्टि की थी। 

टॅग्स :भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनचंद्रयाननासाअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन