लाइव न्यूज़ :

संघ पर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं नरोत्तम मिश्रा

By भाषा | Updated: September 16, 2021 22:52 IST

Open in App

भोपाल, 16 सितंबर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर विवादित बयान देने पर राहुल गांधी पर प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर वह कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे।

इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी को इच्छाधारी हिन्दू बताया और तंज कसते हुए कहा कि सुविधा से वह टोपी और टीका लगाते हैं।

मालूम हो कि बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा पर आरोप लगाया था कि ये लोग ‘फर्जी हिंदू’ हैं और अपने लाभ के लिए ‘धर्म की दलाली’ करते हैं। राहुल ने कांग्रेस की महिला इकाई ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस’ के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस की विचारधारा भाजपा-आरएसएस के बिल्कुल विपरीत है और दो विचारधाराओं में से केवल एक ही देश पर शासन कर सकती है।

राहुल गांधी द्वारा संघ के बारे में दिए गये विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘क्या है राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू है। सुविधा से वह टोपी और टीका लगाते हैं, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और उसके बाद इस तरह की बात करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक मैं मानता था कि बालपन है। लेकिन जब संघ के बारे में इन्होंने ऐसा बोला तो मन को पीड़ा हुई। संघ को वह क्या समझ पाएंगें।’’

मिश्रा ने कहा, ‘‘जब किसी संस्था/व्यक्ति का विदेशी मूल होता है तो यह विसंगति रहती है। इसलिए मैं कानून विशेषज्ञों से राय लूंगा कि इस विषय पर प्राथमिकी की जा सकती है क्या?’’

इसके कुछ देर बाद मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी इच्छाधारी हिन्दू है। आरएसएस पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर प्राथमिकी को लेकर मैं कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू