लाइव न्यूज़ :

पैसे को लेकर झगड़े में नरौदा पाटिया दंगा मामलों के दोषी की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 3, 2021 00:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, दो मई गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए नरौदा पाटिया दंगा मामले के एक आरोपी की पैसे को लेकर हुए झगड़े के बाद दो लोगों ने कथित रूप से हत्या कर दी। आरोपियों में से एक नाबालिग है।

नरौदा थाने के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नरौदा पाटिया दंगा मामले में सजा याफ्ता कालू ठाकुर पिछले कुछ हफ्तों से पैरोल पर जेल से बाहर था। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों ने तेज धार हथियार से उसकी हत्या कर दी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नरौदा थाने के निरीक्षक परेश खम्भाला ने बताया कि घटना शनिवार की देर रात कृष्णानगर चौराहे पर हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘पैसे के लेन-देन को लेकर ठाकुर का दोनों से कुछ झगड़ा हुआ। हत्या के बाद हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी नाबालिग है और दूसरे की पहचान कमलेश चुनारा के रूप में हुई है।’’

गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस में आगजनी की घटना के एक दिन बाद 28 फरवरी 2002 को अहमदाबाद में नरौदा पाटिया इलाके में उग्र भीड़ ने 97 लोगों की हत्या कर दी थी जिसमें अधिकतर अल्पसंख्यक थे। इस मामले में कालू को सजा सुनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए