लाइव न्यूज़ :

नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र: बिहार की इस सीट में बिछने लगी चुनावी बिसात, एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच टक्कर होने की संभावना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2025 13:50 IST

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट पर टक्कर एनडीए और महागठबंधन के बीच होगी। 2015 में विनय वर्मा ने भाजपा की रेणु देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देनरकटियागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राज्य में तीसरे स्थान पर हैयह पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है और वाल्मीकि नगर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक हैवर्ष 2020 में नरकटियागंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार रश्मि वर्मा ने 75484 वोट हासिल कर जीत दर्ज थी

पटना: बिहार विधानसभा के 243 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है नरकटियागंज।नरकटियागंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राज्य में तीसरे स्थान पर है। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह पश्चिम चंपारण जिले में स्थित है और वाल्मीकि नगर संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। वर्ष 2020 में नरकटियागंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार रश्मि वर्मा ने 75484 वोट हासिल कर जीत दर्ज थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विनय वर्मा को हराया था, जिन्हे 54350 मत मिले थे। 

नरकटियागंज विधानसभा सीट पर राजपूत, भूमिहार और कुर्मी वोटरों बड़ी भूमिका में है। इसके अलावा ब्राह्मण और यादव मतदाता जीत-हार तय करने में अपनी भूमिका तय करते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव अक्तूबर-नवंबर में होना है। लेकिन, राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। चुनाव से पहले कई पार्टियां नए गठबंधन बना रही हैं तो कई दल अपनी अलग पहचान तलाश रहे हैं। 

बिहार की नरकटियागंज विधानसभा सीट पर टक्कर एनडीए और महागठबंधन के बीच होगी। 2015 में विनय वर्मा ने भाजपा की रेणु देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी थी। परिसीमन के बाद इस सीट पर अब तक सिर्फ चार बार चुनाव हुए हैं। पहला 2010, दूसरा 2014 का उपचुनाव, तीसरा 2015 और चौथा 2020 का विधानसभा चुनाव। 

इस सीट के अंतर्गत धूमनगर, शिकारपुर, हरदी टेडा, मालदा मालदी, सिमरी, मनवा पारसी, चामुआ, नौतनवां, डुमरिया, बिनवलिया, मालदहिया पोखरिया, केहुनिया रोरी, पुरैनिया हरसारी, राजपुर तुमकरिया, सुगौली और कुंडिलपुर समेत कई क्षेत्र आते हैं। पिछले चुनाव में यहां 65 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े थे। नरकटियागंज विधानसभा में अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 40,232 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 15.15 फीसदी है। जबकि अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 4,037 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1.52 फीसदी है। 

मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार नरकटियागंज विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 79,668 है जो लगभग 30 फीसदी है। यहां ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 233,269 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 87.84 फीसदी है। जबकि शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 32,292 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 12.16 फीसदी है।

टॅग्स :बिहारनरकटियागंजराष्ट्रीय रक्षा अकादमीमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी