लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:15 IST

Open in App

देहरादून, दो नवंबर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल को सोमवार को उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर कोई और उम्मीदवार न होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया ।

अपराहन तीन बजे नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि बीत जाने के बाद विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने बंसल को उनके राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने संबंधी प्रमाणपत्र सौंपा।

बंसल के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत सहित कई अन्य पार्टी विधायक मौजूद थे ।

बंसल के प्रमाणपत्र लेने के बाद पार्टी ने विधानसभा गेट से लेकर प्रदेश पार्टी मुख्यालय तक एक स्वागत रैली निकाली । प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि कोविड—19 से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रैली का स्वरूप छोटा ही रखा गया ।

उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर नौ नवंबर को मतदान होना था लेकिन किसी और उम्मीदवार के पर्चा न भरने के कारण उसकी जरूरत ही नहीं रही । वैसे भी 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 57 होने के कारण बंसल का उपरी सदन के लिए चुना जाना तय था ।

बंसल राज्यसभा में कांग्रेस नेता राज बब्बर का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है ।

छोटी उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुडे रहे बंसल राज्यसभा का टिकट मिलने तक प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्तर के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष थे । पिछले साल हुए आम चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला था ।

निर्वाचित होने के बाद बंसल ने कहा कि एक सांसद के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता जनता के समृद्ध उत्तराखंड के सपने को पूरा करने में अपना योगदान देना है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल