लाइव न्यूज़ :

2019 चुनाव पर नरेंद्र मोदी की नजर, PM देशभर में 50 रैलियों को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: July 13, 2018 01:59 IST

अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के फरवरी तक देश के अलग - अलग हिस्सों मे 50 रैलियों को संबोधित करेंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जून: अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के फरवरी तक देश के अलग - अलग हिस्सों मे 50 रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके जरिये वह 100 से अधिक लोकसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी जैसे वरिष्‍ठ नेता भी 50-50 रैलियों को संबोधित करेंगे। 

सूत्रों ने बताया कि देश में पार्टी के अभियान के लिए आधार तैयार करने के लक्ष्य के साथ इन रैलियों की योजना बनायी गयी। उन्होंने बताया कि हर रैली की रुपरेखा इस प्रकार तैयार की जा रही है कि उसका प्रभाव दो - तीन लोकसभा क्षेत्रों पर पड़े। 

पार्टी के एक नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम के ऐलान से पहले ही भाजपा 200 रैलियों के जरिये कम - से - कम 400 लोकसभा क्षेत्रों को कवर कर चुकी होगी। 

उन्होंने बताया कि इन 50 रैलियों के अलावा मोदी मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी रैलियों को संबोधित करेंगे जहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है। 

वहीं, भारत में वंशवाद की राजनीति का खात्मा हो गया है। ये ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मोर्चे के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 2019 की जीत का मंत्र भी दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'वंशवादी राजनीति समाप्त हो गई है और अब मतदाता मेहनती नेताओं को पुरस्कृत कर रहे हैं। अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है बल्कि आगे बढ़ने और अगले चुनाव जीतने के लिए काम करने का समय है।'

उन्होंने कहा कि लोग उनकी सरकार और इससे पहले वाली सरकार के बीच अंतर कर सकते है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के खिलाफ कोई भी आरोप नहीं है। प्रधानमंत्री के भाषण के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने वाले पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव के अनुसार मोदी ने कहा कि अन्य पार्टियों के लिए स्वयं और परिवार पहले आते हैं जबकि भाजपा सरकार के लिए राष्ट्र और लोग अत्यंत प्राथमिकता रखते हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं