लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया ऐलान, कल करेंगे नेशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2019 12:19 IST

सरकार ने साल 2015 में नेशनल वॉर म्यूजियम और नेशनल वॉर मेमोरियल बनाने को मंजूरी दी थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (25 फरवरी) को नेशनल वॉर मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने भी 'मन की बात' कार्यक्रम में इसका जिक्र किया। यह मेमोरियल आजादी के बाद के उन करीब 22, 500 से ज्यादा  सैनिकों की याद में बनाया गया है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दे दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताय़ा गया है कि पीएम मोदी सैन्य परंपराओं के अनुसार होने वाले औपचारिक कार्यक्रम में इस वॉर मेमोरियल का उद्घाटन करेंगे। 

दिल्ली के इंडिया गेट के पास मौजूद वॉर मेमोरियल करीब 40 एकड़ में फैला है। यह मेमोरिल मुख्य तौर पर भारत-पाक युद्ध (1947, 1965, 1971, 1999), भारत-चीन युद्ध (1962) में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को समर्पित है। इस मेमोरियल में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम एक दीवार पर सुनहरो अक्षरों में लिखे गये हैं।

सरकार ने साल 2015 में नेशनल वॉर म्यूजियम और नेशनल वॉर मेमोरियल बनाने को मंजूरी दी थी। बता दें कि इंडिया गेट भी एक वॉर मेमोरियल ही है जिसे ब्रिटिश राज में बनाया गया था। यह पहले विश्व युद्ध (1914-18) और तीसरे एंग्लो अफगान वार (1919) में शहीद होने वाले सैनिकों की याद में बनाया गया था।

टॅग्स :मन की बातनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन