लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने इस्कॉन मंदिर में एक विशाल भगवद्गीता का किया अनावरण, मेट्रो में भी किया सफर

By भाषा | Updated: February 26, 2019 19:59 IST

इस्कॉन के अनुसार इस पुस्तक का नाम ‘एस्टाउन्डिंग भगवद् गीता’ दिया गया है। इसका आकार 2.8 मीटर गुणा 2 मीटर है। इसे ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी पवित्र पुस्तक’’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिये वायलेट लाइन पर खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हुए। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में इस्कॉन मंदिर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिये मंगलवार को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन से यात्रा की। पीएम मोदी ने मंदिर में एक विशाल भगवद्गीता का अनावरण किया। 670 पन्नों की इस पवित्र पुस्तक का वजन 800 किलोग्राम है। यह मंदिर कैलाश कॉलोनी मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है।

इस्कॉन के अनुसार इस पुस्तक का नाम ‘एस्टाउन्डिंग भगवद् गीता’ दिया गया है। इसका आकार 2.8 मीटर गुणा 2 मीटर है। इसे ‘‘दुनिया की सबसे बड़ी पवित्र पुस्तक’’ के रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिये वायलेट लाइन पर खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हुए। 

वह नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन पर उतरे। डिब्बे के भीतर उन्होंने कुछ यात्रियों से बातचीत की और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) 400 से अधिक मंदिरों का एक विश्वव्यापी परिसंघ है जो 100 शाकाहारी रेस्त्रां और कई प्रकार की सामुदायिक सेवा परियोजनाएं भी चलाता है।

आयोजन स्थल के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। यहां आम तौर पर काफी भीड-भाड़ रहती है। इस्कॉन ने बताया कि 18 अति सुंदर चित्रों और एक अभिनव सुंदर लेआउट के साथ पुस्तक इटली के मिलान में युपो सिंथेटिक पेपर पर मुद्रित की गई है ताकि इसे नहीं फाड़े जाने योग्य और जलरोधी बनाया जा सके।

भगवद् गीता हिंदुओं का पवित्र ग्रंथ है। यह महाकाव्य महाभारत का हिस्सा है और इसमें युद्ध के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जन को दी गई शिक्षाएं शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया