लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Swearing-In Ceremony LIVE Updates: सोनिया गांधी और खड़गे होंगे शामिल, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- न तो हमें आमंत्रित किया और न ही समारोह में शामिल होंगे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2024 14:36 IST

Narendra Modi Swearing-In Ceremony LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सूत्रों ने बताया कि समारोह में शामिल होंगे।नवनिर्वाचित सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यह जानकारी दी। न तो हमें आमंत्रित किया गया और न ही हम समारोह में शामिल होंगे।

Narendra Modi Swearing-In Ceremony LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी। खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को राष्ट्रपति भवन में रविवार शाम आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सूत्रों ने बताया कि वह समारोह में शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री पद के लिए नामित नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होगी।

पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने यह जानकारी दी। बंदोपाध्याय ने कहा, ''भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रह्लाद जोशी ने हमें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन हमारी पार्टी ने फैसला किया है कि हम समारोह में शामिल नहीं होंगे।'' तृणमूल सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एलान किया था कि उनकी पार्टी नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं शामिल होगी। उन्होंने कहा था, ''न तो हमें आमंत्रित किया गया और न ही हम समारोह में शामिल होंगे।''

नरेन्द्र मोदी रविवार शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह से पहले, मंत्रिपरिषद में शपथ लेने वाले संभावित मंत्री प्रधानमंत्री आवास पर जलपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, बंगाल से भाजपा के 12 सांसदों में से एक शांतनु ठाकुर को भी मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है।

बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के पूर्व मंत्री ठाकुर ने जलपान कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिलने की न तो पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया। सांसदों के साथ हुई बैठक में ममता ने यह दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार (राजग) अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। बैठक में मौजूद तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''ममता दीदी ने हमें बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भाजपा को बहुमत नहीं मिलने के कारण राजग सरकार लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी।'' 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहममता बनर्जीसोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान