लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मोदी 3.0 में बिहार से यह 6 सांसद बन सकते हैं मंत्री, देखें नाम

By धीरज मिश्रा | Updated: June 9, 2024 13:27 IST

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को इतिहास रचने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे बिहार से कुल 6 सांसद मंत्री पद की शपथ ले सकते हैंपीएम मोदी ने शपथ ग्रहण से पहले दी चाय पार्टी

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को इतिहास रचने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में "मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी..." कुछ इसी अंदाज में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद के तौर पर शपथ लेंगे। तीसरी बार पीएम बनने का यह रिकॉर्ड नरेंद्र मोदी से पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू बना चुके हैं।

हालांकि, इनके बाद मोदी दूसरे ऐसा नेता बनने वाले हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि ऐसा कारनामा इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी भी नहीं कर पाए थे। बहरहाल, राष्ट्रपति भवन में मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण की भव्य तैयारियां चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शाम 7:15 बजे शपथ ग्रहण शुरू हो जाएगा।

मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उनके साथ कई सांसद मंत्री पद की शपथ भी लेंगे। बिहार से कुल पांच सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी सरकार 3.0 में हम पार्टी से जीतन राम मांझी, जेडीयू से रामनाथ ठाकुर, ललन सिंह मंत्री बनेंगे। इनके अलावा नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह और लोकसभा चुनाव 2024 में 5 सीट जीतकर आए चिराग पासवान मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी को 240 सीट मिली। वहीं, बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर भी बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान हुआ। बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ी। लेकिन, 12 सीट ही मिली। कुछ ऐसा ही हाल जेडीयू का भी रहा। जेडीयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा।

लेकिन, उसे 4 सीटों का नुकसान हुआ। जेडीयू के खाते में 12 सीट आई। बिहार में एनडीए में शामिल चिराग पासवान की लोजपा ने 100 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। चिराग की पार्टी ने पांच सीटों पर चुनाव लड़ा। पांचों सीट पर चिराग के उम्मीदवारों ने भारी मतों से जीत हासिल की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचिराग पासवानगिरिराज सिंहजीतन राम मांझीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया