लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Ceremony: 'सॉरी... मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं', मोदी के शपथ पर ममता का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: June 8, 2024 18:35 IST

Narendra Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगे। देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगेमोदी को देश-विदेश के नेताओं से शुभकामनाएं मिल रही हैंमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं

Narendra Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार रविवार को पीएम पद की शपथ लेंगे। देश में तीसरी बार एनडीए की सरकार बन जाएगी। मोदी को देश-विदेश के नेताओं से शुभकामनाएं मिल रही हैं। विदेशी मेहमान लगातार दिल्ली पहुंच रहे हैं। विदेशी मेहमान पीएम मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किए गए हैं। चारों तरफ हो रहे मोदी-मोदी की गूंज के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, मैं माफी चाहती हूं, लेकिन गैर संवैधानिक, गैर कानूनी पार्टी को सरकार बनाने के लिए मैं शुभकामनाएं नहीं दे सकती हूं। मेरी शुभकामना देश के लिए रहेगी, जो भी सांसद हैं उनसे कहूंगी कि आप अपनी पार्टी को मज़बूत बनाए।

उन्होंने कहा कि हम आपकी पार्टी नहीं तोड़ेंगे लेकिन आपकी पार्टी में अंदर से ही टूट होगी, आपके पार्टी में लोग खुश नहीं हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं।

पार्टी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय को लोकसभा में पार्टी का नेता, डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को लोकसभा में उपनेता, कल्याण बनर्जी को मुख्य सचेतक(चीफ व्हिप) चुना गया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्यसभा में पार्टी का नेता चुना गया, पार्टी नेता सागरिका घोष को उपनेता और नदीमुल हक को मुख्य सचेतक(चीफ व्हिप) चुना गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में तृमणूल कांग्रेस जाएगी या नहीं? इसके जवाब में सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "ना मिला(निमंत्रण) है, ना जाएंगे।

गौर करने वाली बात यह है कि इसी तरह का सवाल जवाब कांग्रेस नेता जयराम रमेश से पूछा गया कि क्या कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के नेता 9 जून को राष्ट्रपति भवन पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे। इस पर जयराम ने कहा कि हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है और अगर मिलता है तो इस पर विचार किया जाएगा। देखने वाली बात होगी कि इंडिया गठबंधन से कौन नेता पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होगा।

टॅग्स :पश्चिम बंगालMamta Banerjeeनरेंद्र मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी