लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet 2019ः एनडीए में रार, सहयोगी अपना दल की अनुप्रिया पटेल नहीं बनेंगी मंत्री, नहीं आया फोन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2019 19:23 IST

एनडीए में रार बरकरार है। एनडीए में सहयोगी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाने के लिए कोई फोन नहीं गया। अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर सांसद चुनी गई हैं।इससे पहले पिछली बार मोदी मंत्रिमंडल में अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया था।

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। एनडीए में रार बरकरार है। 

एनडीए में सहयोगी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाने के लिए कोई फोन नहीं गया। अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। जहां एक ओर जेडीयू ने एक मंत्री पद देने के बीजेपी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, तो दूसरी ओर अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाने के लिए कोई फोन नहीं आया है। 

अपना दल (एस) के अध्यक्ष आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। वो मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगी। हालांकि अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेने जरूर पहुंची हुई हैं। इससे पहले पिछली बार मोदी मंत्रिमंडल में अनुप्रिया पटेल को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया था।

अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर सांसद चुनी गई हैं। इस शपथग्रहण समारोह में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, धार्मिक गुरु सद्गुरू, धार्मिक गुरु रामभद्राचार्य समेत अन्य मेहमान राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भूपेंद्र यादव, राजनाथ सिंह, गिरिराज सिंह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत तमाम नेता भी राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए