लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी की कुछ खास मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक, 100 दिन का एजेंडा तैयार करने का निर्देश

By भाषा | Updated: May 22, 2019 01:57 IST

ज्यादातर एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि मोदी की अगुवाई में राजग सरकार सत्ता में वापस लौट रही है। सूत्रों ने बताया सरकार ने पहले ही सभी मंत्रालयों तथा विभागों से 100 दिन का एजेंडा तैयार करने को कहा है। 

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को कुछ प्रमुख मंत्रालयों के खास अधिकारियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। बैठक के एजेंडा पर आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह बैठक लोकसभा चुनाव के 23 मई को आने वाले नतीजों से पहले हुई है।

सूत्रों के अनुसार समझा जाता है कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से अर्थव्यवस्था की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी ली। मार्च में आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद संभवत: मोदी की यह शीर्ष अधिकारियों के साथ पहली बैठक थी। इससे पहले दिन में मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की।

वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं के लिए दिए गए रात्रि भोज में भी शामिल हुए। ज्यादातर एक्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि मोदी की अगुवाई में राजग सरकार सत्ता में वापस लौट रही है। सूत्रों ने बताया सरकार ने पहले ही सभी मंत्रालयों तथा विभागों से 100 दिन का एजेंडा तैयार करने को कहा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावएग्जिट पोल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया