लाइव न्यूज़ :

Mallikarjun Kharge On Modi: 'मोदी जी को हम नहीं डरा रहे वह सभी को डरा रहे हैं', पीएम पर मल्लिकार्जुन खड़गे का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 27, 2024 14:39 IST

Mallikarjun Kharge On Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देखड़गे ने कहा, हमारी '5 न्याय, 25 गारंटी' सबके लिए समान हैजो लोग बांटना चाहते हैं, उन्हें एक दिन पछताना पड़ेगाइलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम एक सुनियोजित लूट है, जो चंदा दे रहा है, सरकार उसे धंधा दे रही है

Mallikarjun Kharge On Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने निशाना साधा है। खड़गे शनिवार को असम में थे। यहां प्रेस वार्ता के दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि उन्हें डराने की कोशिश बंद कर दो। इस सवाल के जवाब में खड़गे ने कहा कि हम पीएम मोदी को डराने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। वह हर किसी को डरा रहे हैं। सीबीआई, ईडी के साथ तो वह डरा रहे हैं हम कहां डरा रहे हैं। हम तो यह मानते हैं कि लोकतंत्र में कोई भी चुना हुआ नेता अच्छा नेतृत्व कर सकता है।

10 साल में क्या आपने कभी सुना है कि मनमोहन सिंह ने किसी का 'मंगलसूत्र' छीनने की कोशिश की। कभी उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी के लिए बुरा चीज निकाला। एक स्टेटमेंट वो देते हैं तो दुनिया में वह स्टेटमेंट छपती है। खड़गे ने कहा कि क्या हमारे घोषणापत्र में मुसलमानों के लिए अलग से कुछ भी उल्लेख है। हमारी '5 न्याय, 25 गारंटी' सबके लिए समान है। आप ध्रुवीकरण करना और बांटना चाहते हैं। जो लोग बांटना चाहते हैं, उन्हें एक दिन पछताना पड़ेगा।

खड़गे ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम एक सुनियोजित लूट है। जो चंदा दे रहा है, सरकार उसे धंधा दे रही है। जो चंदा नहीं दे पा रहे, बीजेपी सरकार उन्हें जेल भेज रही है। क्या ये लूट नहीं है। क्या यही इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की पारदर्शिता है। हमने जो 5 न्याय और 25 गारंटी देने का वादा किया है। ये हम जरूर देंगे।

एक तरफ हम 'न्याय' के साथ गारंटी की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी लोगों को मिलने वाले न्याय का विरोध कर रही है। हम उस बीजेपी सरकार को सत्ता में आने से रोकेंगे। देश की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस के लोग हैं। आजादी के लिए बीजेपी ने कोई लड़ाई नहीं लड़ी, लेकिन देशभक्ति की बातें खूब करते हैं।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसCongress Bhawanनरेंद्र मोदीNarendra ModiBJPBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos