लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने चुनावी साल में किसानों को 'तोहफा' देकर कहा- 'राजनीति के लिए कर्ज माफी जैसा पाप हम नहीं करते'

By विनीत कुमार | Updated: February 24, 2019 13:13 IST

पीएम मोदी ने योजना के पहले दिन देश के करीब 1.1 लाख किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि वितरित की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने गोरखपुर से लॉन्च किया 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना'विपक्ष पर पीएम का हमला, कहा- 'केवल चुनावी लाभ के लिए कर्ज माफी जैसे पाप हम नहीं करते'

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)' की शुरुआत रविवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में कर दी। इस योजना के तहत सरकार 2019-20 के अंतरिम बजट में 2 हेक्टेयर तक की कृषि भूमि वाले किसानों को सालाना 6 हजार रुपये सहायता राशि देगी। 

पीएम ने योजना के पहले दिन देश के करीब 1.1 करोड़ किसानों के खाते में 2000 रुपये की राशि वितरित की। पीएम-किसान योजना के तहत देश के 12 करोड़ छोटे और मझोले किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। यह राशि 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन वाले किसानों को तीन किश्तों में भेजी जानी है। 

इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौदूज रहे। इस योजना को लॉन्च करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों के लिए आजादी के बाद यह सबसे बड़ी योजना है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें यह बड़ा काम करने का सौभाग्य मिला है और देश के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। 

पीएम मे कहा, 'जिन किसानों का आज पहली किस्त नहीं मिली है, उन्हें भी आने वाले हफ्तों में पहली किस्त की राशि मिल जायेगी। राज्य सरकार को इस योजना का लाभ उठाने के लिए बस किसानों की लिस्ट केंद्र सरकार को भेजनी है।'

विपक्ष पर पीएम मोदी का हमला

पीएम मोदी ने इस मौके पर उन राज्यों की सरकारों को लेकर भी तंज कसा जहां बीजेपी का शासन नहीं है। पीएम ने कहा, 'मैं उन राज्य सरकारों को चेतावनी देता हूं जो पीएम किसान योजना के साथ राजनीति करना चाहते हैं। अगर आप इसमें शामिल होंगे तो किसानों का अभिशाप आपको बर्बाद कर देगा। मैं किसानों से कहना चाहता हूं वे किसी के बहकावे में न आये। इस योजना के बारे में जब बताई गई तब 'महामिलावटी' लोगों के मुंह संसद में उतरे हुए थे।'

पीएम ने साथ ही विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें 10 साल में एक बार किसान याद आते हैं। मोदी ने कहा, 'हमारे लिए कर्ज माफ करना ज्यादा आसान था। हम भी इसे कर सकते थे और राजनीति तथा चुनावी लाभ के लिए ऐसी रेवड़ी बांट सकते थे लेकिन मोदी ऐसा पाप नहीं कर सकता।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया