लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Interview: कश्मीर की समस्या की जड़ में 50 राजनीतिक परिवार, 50 सालों से सत्ता पर कर रखा है कब्जा

By स्वाति सिंह | Updated: April 9, 2019 20:03 IST

पीएम मोदी ने मंगलवार को नेटवर्क 18 के एडिटर इन चीफ और सीईओ राहुल जोशी को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 'जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर बात की।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ये इंटरव्यू नेटवर्क 18 के एडिटर इन चीफ और सीईओ राहुल जोशी को दी है। पीएम मोदी ने कहा जम्मू-कश्मीर का मामला पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने पास रखा और तभी से यह विवादों में घिरा रहा है।' 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेटवर्क 18 को दिए इंटरव्यू में जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत की। उन्होंने कहा 'कश्मीर की समस्या की जड़ में वहां बन बैठे हुए कुछ राजनीतिक परिवार हैं। ये सारी मलाई इतने साल इन्हीं कुछ परिवारों ने खाई है। कश्मीर के सामान्य नागरिकों को ये कोई भी फायदा पहुंचने ही नहीं देते हैं'।

उन्होंने आगे कहा 'कश्मीर की समस्या बहुत पुरानी है। अगर यह मामला देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के पास होता तो घाटी की मौजूदा समस्याएं होती ही नहीं। ये मामला पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने पास रखा और तभी से यह विवादों में घिरा रहा है।' 

पीएम मोदी ने आगे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात- जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत की बात याद दिलाते हुए पूछा, कश्मीर को विकास चाहिए, कश्मीर को विश्वास भी चाहिए लेकिन इसके बावजूद यहां हालात लगातार खराब होते चले गए। इस पर मोदी ने कहा कि कश्मीर घाटी में हो रहे काम तारीफ के काबिल हैं। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में निवेश होना चाहिए, रोजगार के नए अवसर पैदा होने चाहिए। वहां आर्टिकल 35A या 370  नए रोजगार में रुकावट बने हुए हैं। इसीलिए कोई निवेश करने के लिए वहां नहीं जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इन कानूनों के कारण राज्य के लोगों का बहुत नुकसान हुआ है। पंडित नेहरू जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए कुछ ऐसे नियम बनाकर गए हैं जो बहुत मुश्किल पैदा कर रहे हैं। इसलिए उनको एक बार फिर से देखने की जरूरत है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया