लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी 29 दिसंबर को भारत की सबसे तेज रेलगाड़ी Train 18 को दिखाएंगे हरी झंडी

By भाषा | Updated: December 20, 2018 08:38 IST

T18 ट्रेन में स्टेनलेस स्टील की पूरी बॉडी है। ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सबसे तेज रेलगाड़ी ‘ट्रेन 18’को 29 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संभावना है कि वह इसे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से रवाना कर सकते हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन शताब्दी ट्रेनों की जगह लेगी और यह दिल्ली एवं वाराणसी के बीच चलेगी।

ट्रेन 18 का निर्माण आईसीएफ चेन्नई ने 100 करोड़ रूपये की लागत से किया है जो हाल में भारत की सबसे तेज ट्रेन बन गयी। दिल्ली-राजधानी मार्ग के एक खंड पर प्रायोगिक परीक्षण के दौरान इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। इस ट्रेन में दो विशेष डिब्बे होंगे जिसमें 52-52 सीटें होंगी और शेष डिब्बों में 78-78 सीटें होंगी।

परीक्षण के दौरान ‘ट्रेन 18’की सफलता से प्रभावित रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में आईसीएफ से वर्तमान वित्तीय वर्ष में ऐसी चार और ट्रेनें बनाने को कहा है। सीबीआई ने गारंटी पत्र के दुरुपयोग के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। 

T18 ट्रेन में स्टेनलेस स्टील की पूरी बॉडी है। ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। पारंपरिक ट्रेनों के विपरीत, T18 में लगातार खिड़कियां होंगी। पूरी तरह से वातानुकूलित ट्रेन में आरामदायक सीटें होंगी और बेहतरीन आंतरिक अंदरूनी प्रकाश रहेगा। 

ट्रेन 18 में विकलांगों को भी ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें डिब्बों के अंदर व्हील चेयर रखने की भी जगह है। ताकी विकलांग यात्रियों को किसी भी तरह की मुश्किल ना हो। 

टॅग्स :भारतीय रेलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया