लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Meerut Rally: 'भ्रष्टाचार पर एक्शन जरूर होगा', मोदी झुकने वाला नहीं है, मेरठ से गरजे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 16:58 IST

Narendra Modi In Meerut Rally: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरती पर विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ की धरती से इंडिया गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी मोदी ने कहा भ्रष्ट्राचार के खिलाफ एक्शन जरूर होगामोदी ने कहा जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा

Narendra Modi In Meerut Rally:लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक धरती पर विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं भ्रष्ट्राचार पर कार्रवाई कर रहा हूं तो कुछ लोग बौखला गए हैं वह अपना आपा खो बैठे हैं। मैं कहता हूं मैं मोदी की गारंटी कहती है कि भ्रष्ट्राचार हटाओ वो कहते हैं भ्रष्ट्राचारी बचाओ। भ्रष्टाचारी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक्शन होगा और जरूर होगा। जिसने देश को लूटा है, उसे लौटाना ही पड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि इनको लगता है कि मोदी डर जाएगा। मेरे लिए मेरा भारत मेरा परिवार है। जिनका धन लूटा है उन्हें लौटा भी रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का समय आ गया है। भारत चल पड़ा है। मोदी है झुकने वाला नहीं है, भष्ट्राचार पर एक्शन जरूर होगा। आज भारत में तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर अभूतपूर्व निवेश कर रहा है। आज हर सेक्टर में नौजवानों के लिए नए अवसर बन रहे हैं। आज देश की नारीशक्ति, नए संकल्पों के साथ आगे आ रही है। आज भारत की साख नई ऊंचाई पर है, पूरी दुनिया भारत को भरोसे से देख रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनेगा, ये लोगों को असंभव लगता था, लेकिन राम मंदिर भी बना है और हर रोज वहां लाखों लोग दर्शन के लिए भी जा रहे हैं। हमारी सरकार तीसरे कार्यकाल की तैयारी में अभी से जुट गई है।

हम आने वाले पांच साल का रोडमैप बना रहे हैं। पहले 100 दिनों में हमें कौन-कौन से बड़े फैसले लेने हैं, इस पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में तो आपने विकास का ट्रेलर ही देखा है, अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। 2024 का चुनाव सिर्फ सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। 

टॅग्स :मेरठअरुण गोविलनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशBJPलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया