लाइव न्यूज़ :

जामनगर में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, पूछा- 'क्या सेना की कही बातों पर भरोसा नहीं करते?'

By भाषा | Updated: March 4, 2019 16:08 IST

पीएम मोदी ने इस रैली में हवाई हमले का सबूत मांगने वाले विपक्षी पार्टी के नेताओं पर भी जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देजामनगर में पीएम बोले- 'अगर राफेल होता तो पाकिस्तान का कोई विमान नहीं बचता'एयर स्ट्राइक में मारे गये आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाने वालों पर भी बरसे पीएम मोदी'मेरा उद्देश्य आतंकवाद खत्म करना, विपक्ष का उद्देश्य मोदी को हटाना'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उनके उस बयान पर सवाल खड़े करने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि राफेल लड़ाकू विमान होने से पाकिस्तान के साथ 27 फरवरी को विमानों के बीच लड़ाई के दौरान आईएएफ को अधिक मारक क्षमता मिल जाती।

मोदी ने गुजरात के जामनगर में कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में चुप नहीं बैठेगा और आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान में है और इसका जड़ से इलाज किया जायेगा। पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या आप सेना की बातों पर भरोसा नहीं करते।

पीएम ने कहा, 'पूरा देश इस बात से सहमत है कि आतंक का सफाया होना चाहिए। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप अपने सुरक्षाबलों की कही बातों पर भरोसा नहीं करते? हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए।'  

मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैंने कहा था कि अगर राफेल समय पर मिल जाता तो (27 फरवरी को डॉगफाइट (विमानों के बीच लड़ाई) के दौरान) स्थिति अलग होती, लेकिन उन्होंने (विपक्ष) कहा कि मोदी हमारी वायु सेना के हवाई हमले पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।' 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'कृपया समझदारी का इस्तेमाल करें, मैंने कहा था कि अगर (विमानों के बीच लड़ाई) के दौरान हमारे पास राफेल होता, तो न हमारा कोई विमान गिरता और न उनका कोई विमान बचता।' 

पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर 26 फरवरी को किये गये हवाई हमले का सबूत मांगने वाले विपक्षी पार्टी के नेताओं के बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य आतंकवाद को खत्म करना है, जबकि विपक्ष का उद्देश्य उन्हें (मोदी को) हटाना है। उन्होंने कहा, 'आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोसी देश में है, क्या हमें इस बीमारी का इलाज जड़ से नहीं करना चाहिए।'

जामनगर में गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के एनेक्सी भवन और विभिन्न अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, 'अगर भारत को तबाह करने की मंशा रखने वालों के ‘सरगना’ बाहर हैं, तो यह देश शांत नहीं बैठेगा।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं