लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार जारी करेगी 20 रुपये का सिक्का, ये होगी खासियत

By भाषा | Updated: March 7, 2019 18:27 IST

बीस रुपये के सिक्के पर अशोक स्तम के सिंह की आकृति होगी जिस पर सत्यमेव जयते लिखा होगा। सिक्के की बायीं तरफ ‘भारत’ शब्द हिंदी में लिखा होगा और दाहिने तरफ अंग्रेजी में ‘इंडिया’ अंकित होगा।

Open in App

नरेंद्र मोदी सरकार पहली बार 20 रुपये का सिक्का जारी करेगी। यह सिक्का 12 कोणीय होगा जिस पर अनाज के निशान होंगे जो देश में कृषि क्षेत्र की प्रधानता को इंगित करेंगे। इसके अलावा नई श्रृंखला के 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के भी जारी किये गये जाएंगे। यह गोलाकर होगे और सिक्के की राशि हिंदी में लिखी होगी।

इन सिक्कों को जारी करने की तारीख की अभी घोषणा नहीं की गयी है। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा कि 20 रुपये का सिक्का 8.54 ग्राम का होगा और इसका बाहरी ब्यास 27 मीली मीटर होगा। बाहरी घेरा निकिल चांदी का होगा और मध्य हिस्सा निकिल पीतल का होगा।

बीस रुपये के सिक्के पर अशोक स्तम के सिंह की आकृति होगी जिस पर सत्यमेव जयते लिखा होगा। सिक्के की बायीं तरफ ‘भारत’ शब्द हिंदी में लिखा होगा और दाहिने तरफ अंग्रेजी में ‘इंडिया’ अंकित होगा।

सिक्के के पीछे रुपये के निशान के साथ उसकी राशि ‘20’ लिखी होगी। अधिसूचना के अनुसार सिक्के पर अनाज का निशान होगा जो देश में कृषि क्षेत्र की मजबूत स्थित को इंगित करता है।

टॅग्स :भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया