लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़ाई बेसिक कस्टम ड्यूटी, आज से महँगे हो जाएंगे ये 19 आइटम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: September 27, 2018 00:24 IST

सरकार जिन चीजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ा रही है उनमें, एसी, वाशिंग-मशीन, छोटे फ्रिज, जूते, स्पीकर, कार के टायर, बाथ शॉवर, किचेन का सामान, घरेलू सामान, प्लास्टिक के सामान, सूटकेट, ब्रिफकेस इत्यादि शामिल हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: नरेंद्र मोदी सरकार ने बुधवार आधी रात से एसी, वाशिंग-मशीन, फ्रिज जैसी डेढ़ दर्जन से ज्यादा वस्तुओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की है।

केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद आज आधी रात के बाद से इन डेढ़ दर्जन चीजों के दाम बढ़ जाएंगे।

सरकार जिन चीजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ा रही है उनमें, एसी, वाशिंग-मशीन, 10 किलो से कम क्षमता वाला फ्रिज, जूते, स्पीकर, कार के टायर, गैर-कारोबारी हीरे, रंगे हुए नगीने, बेसिन, सोने और चांंदी की परत वाले बर्तन, बाथ शॉवर, किचेन का सामान, घरेलू सामान, प्लास्टिक के सामान, सूटकेट, ब्रिफकेस इत्यादि शामिल हैं। 

इन सभी चीजों के दाम 26 सितंबर की रात 12 बजे से बढ़ जाएंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्र सरकार ने कुछ वस्तुओं के आयात पर लगाम लगाने के लिए ये फैसला लिया है। 

एएनआई के अनुसार मोदी सरकार ने यह फैसला चालू खाते का घाटा (CAD) कम करने के लिए ये फैसला लिया है।

मोदी सरकार जिन वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा रही है वित्त वर्ष 2017-18 में उनका आयात मूल्य करीब 86 हजार करोड़ रुपये रहा था।

महँगाई के लिए निशाने पर मोदी सरकार

नरेंद्र मोदी सरकार पिछले कुछ समय से महँगाी को लेकर विपक्ष और सोशल मीडिया के निशाने पर है।

पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने महँगाई के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। देश के कई महानगरों में पेट्रोल की कीमत 85 रुपये के पार चली गयी और डीजल की 70 रुपये के पार।

दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये ऐतिहासिक निचले स्तर तक पहुँच गया था। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपये 72 रुपये की विनिमय दर पहुँचा।

मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और रुपये के अवमूल्यन के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार बताती है।

हालाँकि विपक्ष पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के तहत न लाए जाने को इनके महँगे होने की वजह बताता है।

हालाँकि बीते पखवाड़े राजस्थान, आंध्र प्रदेस और केरल जैसे राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स कम किये है जिससे जनता को थोड़ी राहत जरूर मिली है।

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं