लाइव न्यूज़ :

कम पानी वाली फसलें उगाकर किसानों की आय बढ़ाने की योजना बना रही मोदी सरकार, खाका तैयार

By एसके गुप्ता | Updated: June 23, 2019 08:10 IST

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गन्ने की फसल उगाने वाले किसानों को चीनी मिलो से अक्सर यही शिकायत रहती है कि उनकी फसल का भुगतान देरी से होता है.

Open in App
ठळक मुद्देकृषि मंत्रालय भौगोलिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए किसानों को ऐसी फसलों से दूरी बनाने के लिए खाका तैयार कर रहा है, जिसमें उन्हें ज्यादा पानी न लगाना पड़े. योजना के तहत किसानों को गन्ना और धान की फसलों के स्थान पर दलहन, तिलहन, सब्जियां, मक्का और परंपरागत फसलों को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. हाल ही में केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने अपने विभागीय अधिकारियों के अलावा कृषि और जल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

देश में सूखे और पानी की किल्लत को देखते हुए कृषि मंत्रालय भौगोलिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए किसानों को ऐसी फसलों से दूरी बनाने के लिए खाका तैयार कर रहा है, जिसमें उन्हें ज्यादा पानी न लगाना पड़े. योजना के तहत किसानों को गन्ना और धान की फसलों के स्थान पर दलहन, तिलहन, सब्जियां, मक्का और परंपरागत फसलों को उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इससे किसान को कम श्रम और कम समय में उगने वाली फसल के बदले अच्छे दाम भी मिल सकेंगे.केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गन्ने की फसल उगाने वाले किसानों को चीनी मिलो से अक्सर यही शिकायत रहती है कि उनकी फसल का भुगतान देरी से होता है. इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नीति आयोग की ओर से भी किसानों को गन्ने की खेती की बजाए वैकल्पिक फसल उगाने की सलाह दी जा चुकी है.अधिकारी ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान ने अपने विभागीय अधिकारियों के अलावा कृषि और जल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इसमें सूखे की स्थिति और दालों के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए दालों की खरीद विदेशों से कराने की स्थिति के अलावा दालों के स्टॉक पर चर्चा की गई.बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मानसून कमजोर रहने पर दलहन सहित अन्य खाद्य पदार्थों के दामों में बढोत्तरी न हो इसके लिए समय रहते दाल और चीनी का पर्याप्त भंडारण किया जाए. जिससे जरू रत पड़ने पर बाजार में सस्ते दामों पर इन्हें बेचा जा सके. बैठक में गन्ना और चावल की फसल को लेकर हुई चर्चा में कहा कि इन दो फसलों को उगाने में सर्वाधिक पानी खर्च होता है.अधिकारियों की ओर से सुझाव दिया गया कि गन्ना और चावल उगाने के लिए भौगोलिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिए योजना तैयार की जानी चाहिए. इसमें नदी किनारे बसे क्षेत्रों में ही इन फसलों को लगाने की सलाह किसानों को दी जाए. ऐसे किसान जो कम तराई वाले क्षेत्रों में खेती कर रहे हैं उन्हें कम पानी वाली अरहर दाल की फसल उगाने की सलाह कृषि विज्ञान केंद्रों की मदद से दी जानी चाहिए.कृषि मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस योजना के अमल में आने से किसानों को दो तरह के फायदे होंगे एक तो वह गन्ने और धान की फसल में लगने वाली अधिक मेहनत से बचेंगे. दूसरा उन्हें गन्ने और धान की वैकल्पिक फसल से बाजार में अच्छे दाम मिलेंगे.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया