लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी ने कथकली गुरू चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च जाने माने कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर के निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के प्रति उनका अनुराग अप्रतिम था और उन्होंने शास्त्रीय नृत्यों में उभरती मेधा को निखारने में असामान्य प्रयास किए।

नायर का सोमवार को तड़के केरल में कोइलांडी के चेलिया में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 105 वर्ष के थे।

नायर को कथकली नृत्य विधा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

जब वह भगवान कृष्ण और कुचेला का मंच पर चित्रण करते थे, तो दर्शक उनकी बेहतरीन प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हो जाया करते थे। उन्होंने 100 साल की आयु में आखिरी बार सार्वजनिक प्रस्तुति दी थी।

प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के प्रति उनका अनुराग अप्रतिम था और उन्होंने शास्त्रीय नृत्यों में उभरती मेधा को निखारने में अथक प्रयास किए। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग