लाइव न्यूज़ :

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में सख्त हुए पीएम मोदी, ड्यूटी न करने वाले सांसद और मंत्रियों की मांगी लिस्ट

By रजनीश | Updated: July 16, 2019 11:46 IST

प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को राजनीति से हटकर काम करना चाहिए, उन्होंने कहा की मौजूदा जलसंकट के लिए काम करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा।पीएम ने सांसदों को कहा कि सभी अपने क्षेत्र में प्रगतिशील कार्य करें। बीजेपी की संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की।

भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद और मंत्रियों को कड़े लहजे में चेतावनी दिया। बैठक में उन्होंने अपनी सरकार के सभी सांसदों और मंत्रियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि संसद में जो मंत्री रोस्टर ड्यूटी में उपस्थित नहीं रहते उन मंत्रियों की उसी शाम उनसे शिकायत की जाए। पीएम ने कहा राज्यसभा और लोकसभा में मंत्रियों की 2-2 घंटे के लिए ड्यूटी लगती है, उन्होंने कहा कि आप मुझे नाम बताएं कि कौन ड्यूटी में नहीं जाता।

पीएम मोदी ने पार्टी के सांसदों से अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा साथ ही यह भी कहा कि सांसद जनता की समस्या सुनें और अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं को हल करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसदों को राजनीति से हटकर काम करना चाहिए, उन्होंने कहा की मौजूदा जलसंकट के लिए काम करना चाहिए।

पीएम ने सांसदों को कहा कि सभी अपने क्षेत्र में प्रगतिशील कार्य करें। जानवरों की बीमारियों पर काम करें तथा टीबी और कोढ़ जैसी बीमारियों के निदान के लिए मिशन मोड में काम करें। संसद लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई बीजेपी की संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की।इस दौरान पीएम ने कहा कि ड्यूटी के बाद भी मंत्रियों के नहीं आने पर विपक्ष शिकायत करता है। उन्होंने ऐसे मंत्रियों के नाम मांगे जो ड्यूटी पर नहीं जाते।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया