लाइव न्यूज़ :

नई नरेंद्र मोदी सरकार में अमित शाह होंगे देश के नए गृहमंत्री, राजनाथ सिंह को मिला रक्षा मंत्रालय, स्मृति ईरानी लेंगी मेनका गांधी की जगह

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2019 21:04 IST

नरेंद्र मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ग्रहण किया। नरेंद्र मोदी के साथ ही उनके 57 सदस्यीय मंत्रिमंडल ने भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पिछली बार मोदी कैबिनेट में शामिल अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, उमा भारती जैसे वरिष्ठ नेताओं को मौजूदा मोदी सरकार में जगह नहीं मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर  300 का आंकड़ा पार कर गई। पीएम मोदी के साथ कैबिनेट भी मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने गुरुवार को दोबारा पीएम पद की शपथ ली। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई है। 

मोदी मंत्रिमंडल में मंत्रालयों का बंटवारा हो गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय और एस. जयशंकर को विदेश मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा, निर्मला सीतारमण को वित्त, नितिन गडकरी को परिवहन, नरेंद्र तोमर को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है।

इसके अलावा सदानंद गौड़ा को रसायन एवं उर्वरक, पीयूष गोयल को रेल, धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम, रविशंकर प्रसाद को कानून, स्मृति ईरानी को कपड़ा मंत्रालय के महिला एवं बाल विकास, हर्षवर्धन को स्वास्थ्य, रमेश पोखरियाल निशंक को मानव संसाधन विकास, मुख्तार अब्बास नकवी को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय मिला है।

बता दें, गुरुवार शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल के 57 सहयोगियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. आज यानी शुक्रवार को शाम 5 बजे मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी है. इस दौरान मोदी सरकार कई अहम फैसले ले सकती है।

 

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी अकेले दम पर  300 का आंकड़ा पार कर गई। उसे 303 सीटें हासिल हुई हैं, जबकि उसके गठबंधन को 353 सीटे मिली हैं। 

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शामिल मंत्री और उनका विभाग

- अमित शाह- गृहमंत्री - नितिन जयराम गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री; तथा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री।- डी.वी. सदानंद गौड़ा - रसायन और उर्वरक मंत्री।- निर्मला सीतारमण-  वित्त मंत्री; तथा कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री।- रामविलास पासवान-  उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री।- नरेंद्र सिंह तोमर-  कृषि और किसान कल्याण मंत्री; ग्रामीण विकास मंत्री तथा पंचायती राज मंत्री।

-  रविशंकर प्रसाद- कानून और न्याय मंत्री; संचार मंत्री; तथा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री।- हरसिमरत कौर - बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री। थावर चंद गहलोत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री। - डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर-  विदेश मंत्री।- रमेश पोखरियाल निशंक- मानव संसाधन विकास मंत्री- अर्जुन मुंडा-  जनजातीय मामलों के मंत्री।- स्मृति जुबिन ईरानी- महिला और बाल विकास मंत्री; और कपड़ा मंत्री।-  डॉ. हर्षवर्धन-  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री; विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री; तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री।- प्रकाश जावड़ेकर-  पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री; तथा सूचना और प्रसारण मंत्री।-  पीयूष गोयल-  रेल मंत्री; तथा वाणिज्य और उद्योग मंत्री।-  धर्मेंद्र प्रधान - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री; तथा इस्पात मंत्री। - मुख्तार अब्बास नकवी - अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री।-  प्रहलाद जोशी- संसदीय मामलों के मंत्री; कोयला मंत्री; तथा खान मंत्री।-  महेंद्र नाथ पांडे - कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री।- अरविंद गणपत - सावंत भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री।- गिरिराज सिंह - पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री। - गजेंद्र सिंह शेखावत - जल शक्ति मंत्री।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)1. संतोष कुमार गंगवार-  श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।2. राव इंद्रजीत सिंह-  सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथायोजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।3. श्रीपाद येसो नाइक-  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्रालय, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष); तथा रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।4.जितेंद्र सिंह-  उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ।प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री; कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री; परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री; तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री।5.किरेन रिजिजू-   युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री।6. प्रहलाद सिंह पटेल - राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संस्कृति मंत्रालय; तथा पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)।7. राज कुमार सिंह-  ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।8. हरदीप सिंह पुरी-  आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); नागरिक उड्डयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); तथावाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री।9. मनसुख एल. मंडाविया-  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जहाजरानी मंत्रालय; तथारसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

राज्य मंत्री1. फग्गनसिंह कुलस्ते- इस्पात राज्य मंत्री।2. अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री।3. अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री; तथा भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री।4. जनरल (सेवानिवृत्त) वी. के. सिंह- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री।5. कृष्णपाल- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे