लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने जताया राम मंदिर बनने का भरोसा, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

By भाषा | Updated: October 2, 2018 18:27 IST

बीजेपी नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कैलास मानसरोवर और शिव मंदिरों के दर्शन पर कमेंट करते हुआ कहा, "शेर की खाल ओढ़ने वाला भेड़िया शेर नहीं हो जाता है।"

Open in App

मथुरा, 2 अक्तूबर (भाषा) केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर सहित शिव मंदिरों के दर्शनों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा "शेर की खाल ओढ़ने वाला भेड़िया शेर नहीं हो जाता है।" उन्होंने विश्वास जताया कि अयोध्या में राम मंदिर अवश्य बनेगा और इसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय योगदान देंगे।

यहां नौहझील क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के दौरान गिरिराज सिंह ने कहा कि ‘जिस तरह कांग्रेस के लोगों ने इलाहाबाद में भगवान शिव के जयकारे लगाने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, उससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस और उसके नेता इन दिनों जो कर रहे हैं वह शिव की भक्ति है अथवा राजनीति से प्रेरित ढकोसला।’ 

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के युवराज का असली चेहरा उजागर हो गया है। केरल में गौमांस की पार्टी देते हैं और गुजरात के सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर चंदन का टीका लगाते हैं। इस देश को अंग्रेजों और मुगलों से ज्यादा राजनेताओं ने नुकसान पहुंचाया है।’ 

हिन्दू मुसलमान मिलकर बनाएंगे राम मंदिर

फलदार पौधा वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर अवश्य बनेगा और उसे हिन्दू और मुसलमान, दोनों कौमें मिलकर बनाएंगी। ऐसा मेरा विश्वास है।’ 

बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमारे मौजूदा प्राकृतिक संसाधनों के सापेक्ष तेजी से बढ़ रही देश की आबादी बेहद चिंताजनक विषय है। कुछ लोगों ने जनसंख्या बढ़ाने का जिम्मा ले रखा है। ऐसे लोगों के लिए कठोर कानून बनाया जाना चाहिए।’ 

उन्होंने भविष्य को लेकर चेताते हुए कहा, ‘यदि देश में जनसंख्या वृद्धि की यही रफ्तार रही तो 2050 तक खाद्यान्न तो क्या पीने के लिए पानी की भी किल्लत हो जाएगी। इसके लिए उन्होंने समुदाय विशेष की सोच को जिम्मेदार बताया।’ 

इस मौके पर क्षेत्रीय सांसद हेमामालिनी ने ब्रज के विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की लंबी फेहरिस्त का जिक्र करते हुए स्थानीय जनता से थोड़ा और समय दिए जाने की मांग की। 

टॅग्स :राम मंदिरराम जन्मभूमिगिरिराज सिंहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया