लाइव न्यूज़ :

सादगी और ईमानदारी के लिए मशहूर संतोष कुमार गंगवार, बरेली सीट से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं

By भाषा | Updated: May 30, 2019 21:23 IST

तेरहवीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआठवीं बार लोकसभा का चुनाव जीतने वाले संतोष कुमार गंगवार का है लंबा राजनीतिक अनुभवगंगवार 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 में जीत चुके हैं और एक बार फिर 2019 में उन्होंने आठवीं बार विजय हासिल की।

अपनी सादगी और ईमानदारी के लिए मशहूर संतोष कुमार गंगवार रूहेलखंड इलाके की बरेली लोकसभा सीट से आठ बार चुनाव जीत चुके हैं और वह पिछली नरेन्द्र मोदी सरकार और उससे पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

गंगवार का जन्म एक नवम्बर, 1948 को बरेली में हुआ था। उनकी उच्च शिक्षा आगरा विश्वविद्यालय और रुहेलखंड विश्वविद्यालय से हुई। उन्होंने बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वह छात्र राजनीति से जुड़े और यहीं से उनके जीवन की दिशा बदल गई।

उनका विवाह सौभाग्य गंगवार से हुआ जिससे उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री की प्राप्ति हुई। लगातार छह बार लोकसभा चुनाव जीतने वाले गंगवार देश में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी आंदोलन को लेकर जेल भी जा चुके हैं। वह 1996 में उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई के महासचिव बनाए गए।

इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में पार्टी इकाई के कार्य समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। गंगवार ने अपना पहला चुनाव सन 1981 में लड़ा पर वह इसमें हार गए। 1984 में हुए आम चुनावों मे वह दोबारा हारे। उसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बरेली से 1989 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

वह 15वीं लोकसभा (2009-2014) के चुनाव में पराजित भी हुये। गंगवार 1989, 1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2014 में जीत चुके हैं और एक बार फिर 2019 में उन्होंने आठवीं बार विजय हासिल की। गंगवार साल 1996 में बरेली में शहरी सहकारी बैंक की स्थापना को लेकर पूरी तरह सक्रिय रहे और 1996 की शुरुआत में वह इस बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

बरेली में चौपला रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार, पुस्तकालय, मिनी बाई पास सहित तमाम परियोजनाओं के निर्माण का श्रेय गंगवार को जाता है। तेरहवीं लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी सरकार में वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ संसदीय कार्य राज्य मंत्री का पदभार भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह विज्ञान एवं तकनीकी राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया