लाइव न्यूज़ :

आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, खाली वक्त पेंटिंग करने में बिताते हैं, जिन्हें पसंद है गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना

By भाषा | Updated: May 30, 2019 21:01 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए अर्जुन मुंडा न सिर्फ अपने गृह राज्य झारखंड में, बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंडा ने लोकसभा चुनाव में खूंटी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 1,445 वोटों के अंतर से हराया।वह एक तीरंदाजी एकेडमी भी चलाते हैं और उन्होंने तीरंदाज दीपिका कुमारी को अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मुकाम तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए अर्जुन मुंडा न सिर्फ अपने गृह राज्य झारखंड में, बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं। वह केंद्र में पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।

झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 51 वर्षीय मुंडा ने लोकसभा चुनाव में खूंटी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 1,445 वोटों के अंतर से हराया। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार किया।

उन्हें गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना भी पसंद है। वह अपना खाली वक्त पेंटिंग करने में बिताते हैं। वह एक तीरंदाजी एकेडमी भी चलाते हैं और उन्होंने तीरंदाज दीपिका कुमारी को अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप के मुकाम तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभाई।

वह मार्च 2003 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, राज्य में 2006 में निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा ने, जबकि 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने समर्थन वापस लेकर उनकी सरकार गिरा दी थी। मुंडा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन के दौरान जेएमएम के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले मुंडा 1995 में पहली बार अविभाजित बिहार में विधायक चुने गए थे। 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीअमित शाहझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया