लाइव न्यूज़ :

Modi Cabinet 2019ः जानिए क्यों मोदी सरकार की हिस्सा नहीं होगी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2019 19:01 IST

जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने इस आशय की जानकारी दी। त्यागी ने बताया, ‘‘ सरकार में शामिल होने के लिये हमारी पार्टी को भाजपा से आमंत्रण मिला था। लेकिन यह सांकेतिक प्रतिनिधित्व जैसा था।’’

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17 सीट और जदयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी।समझा जाता है कि जदयू को मोदी मंत्रिपरिषद में एक स्थान मिल रहा था जो संभवत: राजग की सहयोगी पार्टी को मंजूर नहीं था।

भाजपा की सहयोगी पार्टी जनता दल यूनाइटेड मोदी मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं होगी।

जदयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने इस आशय की जानकारी दी। त्यागी ने बताया, ‘‘ सरकार में शामिल होने के लिये हमारी पार्टी को भाजपा से आमंत्रण मिला था। लेकिन यह सांकेतिक प्रतिनिधित्व जैसा था।’’ उन्होंने कहा कि जदयू में इस सांकेतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सहमति नहीं है।

लिहाजा हम (जदयू) मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं हो रहे हैं। जदयू के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘जदयू राजग का हिस्सा बनी रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि हमें इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं है। हमारे नेता नीतीश कुमार शपथ ग्रहण में जायेंगे। गौरतलब है कि बिहार में जदयू भाजपा की मुख्य सहयोगी पार्टी रही है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 17 सीट और जदयू ने 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। समझा जाता है कि जदयू को मोदी मंत्रिपरिषद में एक स्थान मिल रहा था जो संभवत: राजग की सहयोगी पार्टी को मंजूर नहीं था। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू मोदी सरकार का हिस्सा नहीं होगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि उनकी पार्टी सरकार में शामिल नहीं होगी लेकिन एनडीए का हिस्सा बनी रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह ने मोदी कैबिनेट में सिर्फ एक सीट मिलने से नाराजगी जताई है।

नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लोग कैबिनेट में सिर्फ एक सीट देना चाहते है। यह सिर्फ प्रतीकात्मक बात होती। हमने कहा कि कोई बात नहीं, हमें इसकी जरूरत नहीं है। ये कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। हम एनडीए में है और इससे परेशान नहीं है। हमलोग साथ काम करते रहेंगे।

 

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे