लाइव न्यूज़ :

स्वामी सानंद के अनशन को लेकर साल 2012 में मोदी ने बोला था UPA सरकार पर हमला

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 11, 2018 23:06 IST

गंगा नदी में खनन बंद करने की मांग को लेकर लंबे समय से स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद अनशन कर रहे थे। उनका गुरुवार (11 अक्टूबर) को एम्स में निधन हो गया। वह 87 साल के थे।

Open in App

हरिद्वार में अनशन कर रहे जाने माने पर्यावरणविद प्रोफेसर जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद के निधन पर सवाल उठाए जाने लगे हैं क्यों कि हरिद्वार जिला प्रशासन ने उनके आश्रम परिसर के चारों ओर धारा 144 लगाकर उन्हें नौ अक्टूबर जबरन उठाकर ऋषिकेश के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करा दिया था। 

दरअसल, गंगा नदी में खनन बंद करने की मांग को लेकर लंबे समय से स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद अनशन कर रहे थे। उनका गुरुवार (11 अक्टूबर) को एम्स में निधन हो गया। वह 87 साल के थे। सानंद गंगा नदी की स्वच्छता को लेकर प्रयासरत थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिख चुके थे। 

सबसे बड़ी बात यह है कि अनशन पर स्वामी सानंद को लेकर तात्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और मौजूदा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2012 में इशारों ही इशारों में युपीए और कांग्रेस पर निशाना साधा था। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'मैं स्वामी सानंद के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करता हूं, जोकि गंगा को 'अविरल-निर्मल' बनाने लिए मृत्य तक अनशन पर बैठे हैं। उम्मीद है कि केंद्र गंगा को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएगा।' अब उनके इस ट्वीट को उत्तराखंड की बीजेपी सरकार और उनके खुद प्रधानमंत्री रहते हुए जबरदस्ती सानंद को उठाकर एम्स में भर्ती करने को लेकर भी देखा जा रहा है।

इधर, उत्तराखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने स्वामी सानंद की मृत्यु की उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने भाजपा के तथाकथित गंगा प्रेम को "छलावा" करार दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की लापरवाही से स्वामी सानन्द की मौत हुई।

स्वामी सानंद पिछले 22 जून से अनशन पर थे, उन्होंने 9 अक्टूबर को जल भी त्याग दिया था। 2011 में स्वामी निगमानंद की हिमालयन अस्‍पताल जॉलीग्रांट में मौत के बाद गुरुवार की दोपहर गंगा के एक और लाल ने प्राण त्याग दिए। स्वामी सानंद के ऋषिकेश एम्स में निधन की खबर मिलते ही गंगाप्रेमियों में शोक की लहर फैल गई। डॉ. रविकांत ने बताया कि स्वामी सानंद को दिल का दौरा पड़ा और काफी कोशिश के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने बताया कि स्वामी सानन्द को उच्च रक्तचाप, हर्निया के साथ-साथ कोरोनरी आर्टरी रोग भी था तथा अनशन के कारण उनकी सेहत और बिगड़ गयी थी। स्वामी सानंद वर्ष 2008 में उस वक्त चर्चा में आये थे, जब वह उत्तरकाशी में मणिकर्णिका घाट पर भागीरथी पर बन रही पनबिजली परियोजनाओं को तत्काल बंद करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे थे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तराखण्डभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह