लाइव न्यूज़ :

पंजाब: गुरदासपुर में PM मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-कर्ज माफी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही है पार्टी

By स्वाति सिंह | Updated: January 3, 2019 16:15 IST

रैली के दौरान पीएम मोदी ने वहां के लोगों को गुरदासपुर की उपलब्धियों गिनवाई। उन्‍होंने कहा 'हम पंजाब की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (3 जनवरी) को पंजाब पहुंचे हैं।पीएम मोदी यहां गुरदासपुर में धन्‍यवाद रैली को संबोधित कर रहे हैं। रैली के दौरान पीएम मोदी ने वहां के लोगों को गुरदासपुर की उपलब्धियों गिनवाई। उन्‍होंने कहा 'गुरदासपुर की धरती देश, समाज, मानवता के लिए हमेशा से प्रेरणा देने वाली रही है।' लिहाज़ा साल 2022 तक न्यू इंडिया के निर्माण के लिए भी सवा सौ करोड़ देशवासियों के संकल्प को सिद्ध करने के लिए यहां से नई ऊर्जा का संचार होगा।'

पीएम मोदी ने यहां कांग्रेस पर हलमा करते हुए कहा 'जिनका इतिहास राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ रहा हो और जो आज भी देश के सैनिकों और सेना को कमजोर करने के लिए झूठ फैला रहे हो, जिनका इतिहास सिर्फ एक परिवार के जयगान कर रहा हो और जो आज भी वन्दे मातरम और भारत माता का विरोध कर रहे हो'।

उन्होंने आगे कहा 'जिनका इतिहास हज़ारों सिख भाई-बहनों को बेहरहमी से हत्या का हो और जो आज भी दंगों के आरोपियों को मुख्यमंत्री पद का पुरस्कार दे रहे हो उन लोगों से पंजाब समेत देशवासियों को सतर्क रहने की जरुरत है।'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इशारा करते हुए कहा 'एक परिवार के इशारे पर जिन-जिन आरोपियों को ‘सज्जन’ बताकर फाइलें दबा दी गई थीं, एनडीए सरकार ने उनको बाहर निकाला, एसआईटी का गठन किया और परिणाम सबके सामने हैं।' पीएम मोदी ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा 'एनडीए की सरकार विकास की पंचधारा - जन-जन की सुनवाई के साथ ही, बच्चों को पढ़ाई, युवा को कमाई, बुज़ुर्गों को दवाई, किसान को सिंचाई के लिए काम कर रही है।'

पीएम मोदी ने कहा 'सिंचाई और सॉयल हेल्थ कार्ड के साथ-साथ किसान की उपज को सही दाम दिलाने के लिए, उपज में वैल्यू एडिशन के लिए भी अनेक फैसले लिए गए हैं। किसानों का अनाज, फसल-सब्जियां, दूध बर्बाद ना हो, इसके लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना के तहत पूरे देश में व्यापक स्तर पर काम हो रहा है'।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपंजाबभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन