Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से की मुलाकात, एक साथ दोनों ने खाया खाना

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2019 19:29 IST2019-09-17T07:44:46+5:302019-09-17T19:29:15+5:30

Narendra Modi 69th birthday live updates birthday celebrations Sardar Sarovar Dam Gujarat | Narendra Modi Birthday: पीएम मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से की मुलाकात, एक साथ दोनों ने खाया खाना

Narendra Modi Birthday

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) जन्मदिन है और वह 69 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर वह नर्मदा नदी पर बने गुजरात के सरदार सरोवर बांध स्थल पर पहुंच गए हैं, जहां जल पहली बार सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। बांध का जलस्तर 2017 में पहली बार बढ़ाया गया था। वह सुबह अपने 69वें जन्मदिन के अवसर पर नर्मदा जिले के केवड़िया में बांध स्थल का दौरा करने पहुंचे और जल सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के लिए आयोजित ‘नमामि देवी नर्मदे महोत्सव’ में शामिल हुए। 
 

17 Sep, 19 : 03:18 PM

मां के साथ खाना खाते हुए पीएम मोदी

17 Sep, 19 : 03:16 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। आज पीएम मोदी का 69 वां जन्मदिन है।

17 Sep, 19 : 01:41 PM

17 Sep, 19 : 01:40 PM

भाजपा सरकार द्वारा कश्मीर पर लिया गया निर्णय सरदार पटेल द्वारा प्रेरित है और ये दशकों पुरानी समस्या का समाधान पाने की एक कोशिश है: मोदी

17 Sep, 19 : 01:39 PM

133 साल पुराने ‘स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी’ को देखने प्रतिदिन 10,000 लोग जाते हैं, लेकिन ‘स्टेच्यु ऑफ यूनिटी’ का लोकार्पण हुए सिर्फ 11 महीने ही हुए हैं और यहां 8500 लोग प्रतिदिन आते हैं: मोदी।

17 Sep, 19 : 01:20 PM

मोदी ने कहा कि ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ (प्रति बूंद अधिक पैदावार) पर सरकार का बल है, गुजरात में आज 19 लाख हेक्टेयर जमीन माइक्रो इरीगेशन के दायरे में है।

17 Sep, 19 : 01:17 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा ने जन्मदिन की बधाई दी

जनता दल एस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर आपको अच्छी सेहत और समृद्धि दे। ’’ 

17 Sep, 19 : 01:16 PM

मायावती ने दीं प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुये उनकी दीर्घायु की कामना की। बसपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके 69वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं तथा उनके दीर्घायु होने की कुदरत से प्रार्थना।'' 

17 Sep, 19 : 01:13 PM

17 Sep, 19 : 01:13 PM

हमारी संस्कृति में हमेशा माना गया है कि पर्यावरण की रक्षा करते हुए भी विकास हो सकता है। प्रकृति हमारे लिए आराध्य है, प्रकृति हमारा आभूषण है: मोदी।

17 Sep, 19 : 01:12 PM

मोदी ने कहा कि वह सरदार सरोवर परियोजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले लाखों लोगों का आभार व्यक्त करते हैं।

17 Sep, 19 : 01:12 PM

गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान की जरूरतों को पूरा कर रही है सरदार सरोवर परियोजना: मोदी

17 Sep, 19 : 01:05 PM

पीएम ने कहा कि आपने जब मुझे यहां का दायित्व दिया था, तब हमारे सामने दोहरी चुनौती थी। सिंचाई, पीने के पानी, बिजली के लिए डैम के काम को तेज करना और दूसरी तरफ नर्मदा कैनाल के नेटवर्क को व वैकल्पिक सिंचाई व्यवस्था को भी बढ़ाना था। लेकिन हमने हार नहीं मानी और आज सिंचाई की योजनाओं का एक व्यापक नेटवर्क गुजरात में खड़ा हो गया है। अभी कुछ साल पहले IIM अहमदाबाद ने एक स्टडी की थी, जिसमें सामने आया कि माइक्रो इरिगेशन के कारण ही गुजरात में 50% तक पानी की बचत हुई है। आज मां नर्मदा का जल सिर्फ कच्छ ही नहीं गुजरात के एक बड़े हिस्से के लिए पारस सिद्ध हो रहा है। नर्मदा का पानी, सिर्फ पानी नहीं है, वो पारस है, जो मिट्टी को स्पर्श करते ही उसे सोना बना देता है। नर्मदा के जल की वजह से सिंचाई की व्यवस्था बढ़ी है। 

17 Sep, 19 : 01:04 PM

पीएम ने कहा कि आज केवड़िया में तालाबों, झीलों, नदियों की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का भी काम होना है। ये अभिनंदनीय, सराहनीय कार्य है। यही वो प्रेरणा है जिसके आधार पर जल जीवन मिशन आगे बढ़ने वाला है। मुझे याद है कि वर्ष 2000 में राजकोट, सुरेंद्रनगर और जामनगर में पानी पहुंचाने के लिए भारत के इतिहास में पहली बार पानी के लिए स्पेशल वॉटर ट्रेन चलानी पड़ी थी। आज जब उन पुराने दिनों को याद करते हैं तो लगता है कि आज गुजरात कितना आगे निकल आया है।  

17 Sep, 19 : 12:58 PM

उन्होंने कहा कि आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो सरदार सरोवर बांध और सरदार साहब की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा, दोनों ही उनकी इच्छाशक्ति और संकल्पशक्ति के प्रतीक है। मुझे विश्वास है कि उनकी प्रेरणा से हम नए भारत से जुड़े हर संकल्प को सिद्ध करेंगे और हर लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। हमने पहली बार सरदार सरोवर बांध को पूरा भरा हुआ देखा है। एक समय था जब 122 मीटर के लक्ष्य तक पहुंचना ही बड़ी बात थी। लेकिन 5 वर्ष के भीतर 138 मीटर तक सरदार सरोवर का भर जाना, अद्भुत और अविस्मरणीय है।

17 Sep, 19 : 12:57 PM

पीएम मोदी ने आम जन को संबोधित करते हुए केवडिया में कहा आज निर्माण और सृजन के देवता विश्वकर्मा जी की जयंती है। नए भारत के निर्माण के जिस संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसमें भगवान विश्वकर्मा जैसी सृजनशीलता और बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की इच्छाशक्ति बहुत आवश्यक है। 

17 Sep, 19 : 11:49 AM

पीएम मोदी ने गरुड़ेश्वर दत्त मंदिर में पूजा-अर्चना की

17 Sep, 19 : 10:44 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार सरोवर बांध पर नर्मदा नदी की पूजा और आरती की। 

17 Sep, 19 : 10:32 AM

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि वह उनके स्वस्थ, खुशहाल और लंबे जीवन की कामना करती हैं।

17 Sep, 19 : 09:59 AM

केवडिया में बटरफ्लाई गार्डन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

17 Sep, 19 : 09:51 AM

 सरदार सरोवर बांध स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

17 Sep, 19 : 09:48 AM

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

17 Sep, 19 : 09:45 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नर्मदा जिले के केवडिया में कैक्टस गार्डन का दौरा किया। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद।

17 Sep, 19 : 09:44 AM

पीएम मोदी ने उठाया जंगल सफारी लुत्फ

17 Sep, 19 : 09:43 AM

17 Sep, 19 : 09:06 AM

17 Sep, 19 : 08:52 AM

अमित शाह ने मोदी को बधाई देते हुए ट्वीट किया,‘‘आपके नेतृत्व में उभरते नये भारत ने विश्व में एक मजबूत, सुरक्षित और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।’’ 

17 Sep, 19 : 08:48 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार सरोवर बांध पहुंच गए हैं। 

17 Sep, 19 : 08:28 AM

गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नर्मदा जिले के केवड़िया पहुंचे। वह कुछ ही देर में सरदार सरोवर बांध पर पहुंचेंगे।

17 Sep, 19 : 08:24 AM

भारतीय जनता पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उनको लेकर एक वीडियो ट्वीट किया है।

17 Sep, 19 : 07:54 AM

गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज की यात्रा से पहले नर्मदा में केवडिया बांध पर तैयारी चल रही है।

17 Sep, 19 : 07:51 AM

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक प्रशंसक अरविंद सिंह ने सोमवार को संकटमोचन मंदिर में भगवान हनुमान को सोने का मुकुट चढ़ाया। ऐसा उसने पीएम के जन्मदिन को लेकर किया है। दरअसल उसका कहना है कि लोकसभा चुनाव से उसन प्रण लिया था कि अगर मोदी जी ने दूसरी बार सरकार बनाते हैं तो वह हनुमान जी पर 1.25 किलो वजनी सोने का मुकुट चढ़ाएगा। अब उसने उनके जन्मदिन पर चढ़ाया है।

17 Sep, 19 : 07:45 AM

इस अवसर पर अनेक शहरों में आयोजित समारोहों में प्रसिद्ध लोक कलाकार और गुजरात फिल्म उद्योग के गायक कलाकार भाग लेंगे। सरकार के अनुसार जिला स्तर पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक समारोह की कमान संभालेंगे। 

17 Sep, 19 : 07:45 AM

बांध का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने 17 सितंबर, 2017 को किया था। सरकार के अनुसार ‘नमामि देवी नर्मदे’ महोत्सव पूरे राज्य में मनाया जाएगा और मुख्य समारोह केवड़िया में आयोजित किया जाएगा। 
 

17 Sep, 19 : 07:45 AM

मंदिर के अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि अधिकारियों ने इस तरह के संकेत दिये हैं कि प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे से पहले मंदिर जाएंगे। नर्मदा नियंत्रण प्राधिकरण (एनसीए) ने 2014 में बांध की ऊंचाई 121.92 मीटर से बढ़ाकर 138.68 मीटर करने की अनुमति प्रदान की थी। 

17 Sep, 19 : 07:45 AM

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा है। प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे इस जगह से रवाना होने से पहले केवड़िया के पास गरुणेश्वर गांव में भगवान दत्तात्रेय के मंदिर में दर्शन करेंगे। 

17 Sep, 19 : 07:45 AM

प्रधानमंत्री अपने संबोधन के बाद बांध तथा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास चल रहीं विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। 

17 Sep, 19 : 07:45 AM

केवड़िया में बांध स्थल पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे। हम समारोह के लिए गुंबद के आकार का एक बड़ा पंडाल बनाएंगे जिसमें नर्मदा, भरूच और छोटाउदयपुर जिलों से आने वाले करीब 10 हजार लोग आ सकेंगे। 

Web Title: Narendra Modi 69th birthday live updates birthday celebrations Sardar Sarovar Dam Gujarat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे