लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार चौथी वर्षगांठ पर आयोजित करेगी कई मीडिया कार्यक्रम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 22, 2018 23:13 IST

सरकार के अहम नीतिगत कदमों का उल्लेख करने के लिए दिल्ली में 24 मई से 28 मई के बीच कम से कम चार केंद्रीय मंत्रियों के संवाददाता सम्मेलन करने की संभावना है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मई: अपने कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए आने वाले दिनों में कई मीडिया कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के अहम नीतिगत कदमों का उल्लेख करने के लिए दिल्ली में 24 मई से 28 मई के बीच कम से कम चार केंद्रीय मंत्रियों के संवाददाता सम्मेलन करने की संभावना है। 

उन्होंने बताया कि मंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपना पक्ष रखने के लिए स्तंभकारों से अलग से बातचीत कर सकते हैं। दिल्ली में बड़े कार्यक्रमों के अलावा पिछले चार वर्षों में सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए 29 मई से तीन जून के बीच में 40 शहरों में क्षेत्रीय संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करने की भी योजना है। 

उन्होंने बताया कि अभी तक दिल्ली में 24, 25, 27 और 28 मई के लिए संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने की योजना बनाई गई है। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण , सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और वित्त मंत्री पीयूष गोयल दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन कर सकते हैं। सरकार की उपलब्धियों का प्रचार करने के लिए ब्लॉग समेत सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी किया जाएगा।  

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया