लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र गिरि मौत मामला: सीबीआई ने आनंद गिरि, दो अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि और दो अन्य के खिलाफ शनिवार को आरोप-पत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद की एक अदालत में दाखिल आरोप पत्र में सीबीआई ने आनंद गिरि, इलाहाबाद के बड़े हनुमान मंदिर के पुजारी आध्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

आचार्य नरेंद्र गिरि, को उनके शिष्यों ने 20 सितंबर को इलाहाबाद के बाघंबरी मठ में फांसी पर लटका पाया था।

पुलिस ने कहा था कि एक कथित ‘सुसाइड नोट’ मिला, जिसमें महंत ने लिखा था कि वह मानसिक रूप से परेशान थे और अपने एक शिष्य से नाराज थे। केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश पर घटना के कुछ दिनों के भीतर ही मामला सीबीआई को सौंप दिया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूर्व में 18 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था, जिसने आनंद गिरि को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा