लाइव न्यूज़ :

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांडः सीबीआई समुद्र में खोजेगी हत्या में इस्तेमाल हथियार, जलस्तर घटने का है इंतजार 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 15:10 IST

महाराष्ट्र के चर्चित डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार नष्ट करने के लिए सीबीआई समुद्र में खोजबीन करेगी।

Open in App

महाराष्ट्र के चर्चित डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में इस्तेमाल हथियार नष्ट करने के लिए सीबीआई समुद्र में खोजबीन करेगी। शुक्रवार को सीबीआई ने इस बात की जानकारी पुणे कोर्ट को दी। सीबीआई ने यह भी बताया कि फिलहाल जलस्तर बढ़ा हुआ है। जैसे ही जलस्तर में कमी आएगी सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि दाभोलकर हत्याकांड में हथियार नष्ट करने के आरोपी मुंबई हाईकोर्ट के वकील संजीव पुनालेकर को पांच जुलाई को जमानत मिली थी।

सीबीआई के वकील अनिल सिंह ने अदालत को बताया कि जांच एजेंसी ने ठाणे जिले में स्थित क्रीक में एक अस्थायी प्लेटफार्म लगाने के लिए महाराष्ट्र तटीय जोन प्रबंध प्राधिकरण (एमसीजेडएमए) से इजाजत मांगी थी, ताकि गोताखोर हत्या में इस्तेमाल हथियार ढूंढ सकें। सीबीआई के मुताबिक एक गिरफ्तार आरोपी ने हथियारों को नष्ट कर क्रीक में फेंक दिया था।

अंधविश्वास के खिलाफ काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सबूत नष्ट करने की कोशिश और आरोपियों को मदद करने के आरोप में संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे को गिरफ्तार किया गया था। संजीव सनातन संस्था के वकील हैं।

पुनालेकर का नाम साल 2010 में सनातन संस्था के साधक प्रशांत जुवेकर से पूछताछ के दौरान और इसके बाद 2009 के गोवा ब्लास्ट केस में भी सामने आया था। तब पुनालेकर को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था। 

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं