लाइव न्यूज़ :

मादक पदार्थ-आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़, 45 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ 10 व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:00 IST

Open in App

श्रीनगर, 19 जून पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मादक पदार्थ-आतंकवाद के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और 10 लोगों को हथियारों एवं गोला-बारूद के साथ ही 45 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रईस मोहम्मद भट ने बारामूला जिले में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनके कब्जे से दस चीनी ग्रेनेड, चार चीनी पिस्तौल के साथ कई मैगजीन और 20 गोलियां भी बरामद की।

एसएसपी ने कहा, ‘‘केंद्र शासित प्रदेश के साथ-साथ इसके बाहर भी अलग-अलग जगहों से संचालित एक बड़े मादक पदार्थ-आतंकवाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने 11 पैकेट हेरोइन बरामद की, जिसका वजन लगभग नौ किलोग्राम था जिसकी बाजार कीमत 45 करोड़ रुपये थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दस लोगों में से चार को जम्मू से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि चार में से तीन पंजाब के हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों के पास से ढाई लाख रुपये नकद और एक लाख रुपये का चेक भी जब्त किया गया है। भट ने कहा कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल किए गए चार वाहनों को भी जब्त किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है, अभी और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के पास सूचना है कि कथित तौर पर नशीला पदार्थ सीमा पार से आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित