लाइव न्यूज़ :

क्रूज पर मादक पदार्थ जब्ती का मामला: एनसीबी ने नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 00:29 IST

Open in App

मुंबई, सात अक्टूबर मुंबई अपतटीय क्षेत्र में गोवा जाने वाले एक क्रूज से मादक पदार्थों की कथित जब्ती के मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या अब 18 हो गई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान शामिल हैं।

एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि नाइजीरियाई नागरिक चिनेदु इग्वे को उपनगरीय अंधेरी से बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उसके पास से एक्स्टसी की 40 गोलियां मिलीं।

इससे पहले, उसी दिन एजेंसी ने उपनगरीय पवई से अचित कुमार को गिरफ्तार किया था और उसके पास से थोड़ी मात्रा में ''हाइड्रोपोनिक वीड अथवा ​​मल्टी-स्ट्रेन कैनबिस'' जब्त हुई थी।

एनसीबी की एक टीम ने शनिवार को मुंबई के पास समुद्र के बीच पर एक क्रूज पर छापेमारी की। एजेंसी को सूचना मिली थी कि क्रूज पर चल रही एक पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।

एजेंसी ने छापेमारी के दौरान 13 ग्राम कोकीन, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए की 22 गोलियां, 5 ग्राम एमडी और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त करने का दावा किया है।

बृहस्पतिवार को एक अदालत ने आर्यन खान और सात अन्य लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो